Breaking
27 Apr 2025, Sun

लखनऊ, यूपी

विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने मुख्यमंत्री से प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर को मंत्री पद से हटाये मांग की है। विहिप ने कहा है कि संतों और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण पर की गयी ओछी टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

विहिप मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर को योगी सरकार मंत्री पद से हटाये। उनके द्वारा संतों और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण पर की गयी ओछी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। राजभर योगी सरकार में रहते हुये पीठ पर खंजर भोंक रहे हैं। यह कार्य एक विभाजक तत्व ही कर सकता है।

शर्मा ने कहा कि साधु-संतों पर अमर्यादित बयान एक अशिष्ट व्यक्ति ही दे सकता है। राजभर अपनी मर्यादा खो चुके हैं। एक संत द्वारा चलाई जा रही सरकार में रहते हुए भी साधू संतों का अपमान उनकी घटिया सोच और निर्लज्जता को प्रकट करता है।

शर्मा ने कहा श्रीराम जन्मभूमि पर विराजमान रामलला के मंदिर को राजनीतिक चश्मे से देखना ही करोड़ों हिन्दुओं की धार्मिक परम्पराओं पर हमला है। जिस धार्मिक और सांस्कृतिक आंदोलन को संतों ने निस्वार्थ चलाया, उसको रोजी-रोटी से जोड़ने का बयान देने वाले मंत्री राजभर की सरकार से बिदाई नहीं की गयी तो यह संतों धर्माचार्यो सहित हिन्दू संगठनों में आक्रोश ही बढ़ायेगा। उन्होंने कहा श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण तो होकर रहेगा, लेकिन मार्ग में अवरोधक बनने वाले राजभर जैसों को भी राम भक्त हनुमान हटाते जायेंगे।