Breaking
17 Oct 2024, Thu

यूपी के ऊर्जा मंत्री शैलेंद्र यादव का भिवंडी में स्वागत

POWER MINISTER BHIWANDI TOUR 1 271215

भिवंडी, महाराष्ट्र

मुंबई से सटे शहर भिवंडी में आज उत्तर प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री शैलेंद्र यादव ‘ललई’ का पूर्वांचल के लोगों ने भव्य स्वागत किया गया। शैलेंद्र यादव मंत्री बनने के बाद पहली बार महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। शैलेंद्र यादव ‘ललई’ जौनपुर की शाहगंज विधान सभा सीट से विधायक हैं। मालूम हो कि भिवंडी में जौनपुर, आज़मगढ़ समेत पूर्वांचल के ज़िलों के हज़ारों लोग रहते हैं।

शैलेंद्र यादव ‘ललई’ अपने भव्य स्वागत से काफी खुश नज़र आए। उन्होंने स्वागत के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया। स्वागत में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए ऊर्जा राज्य मंत्री शैलेंद्र यादव ‘ललई’ कहा कि अपनों से सम्मान मिलने में दिली खुशी होती है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मेरे विभाग से संबंधित या फिर किसी भी विभाग से संबंधित कोई भी काम आप अधिकार से बोल सकते हैं, मैं कार्य कराने की पूरी कोशिश करूँगा।

शैलेंद्र यादव ‘ललई’ के स्वागत कार्यक्रम के संयोजक जौनपुर से ताल्लुक रखने वाले भिवंडी उद्योगपति और समाजसेवी अजय यादव ने किया था। इस कार्यक्रम में सभी राजनीतिक दलों के नेता मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में खास तौर पर भिवंडी महानगर पालिका के नगर सेवक प्रशांत लाड, दीन मोहम्मद खान, कांग्रेस के प्रवक्ता इक़बाल अहमद, यादव महासंघ के अध्यक्ष एन एल यादव, हाजी नोमान खान, अबुज़र खान, यूनिक स्पोर्ट की टीम, तारिक गुड्डू, मो साकिब, अराफ़ात शेख, एस पी यादव, नोमानी साहब, रियाज़ आज़मी, शकील अंसारी, शाने रब खान, ज़ाकिर मोमीन, शोएब अंसारी समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

One thought on “यूपी के ऊर्जा मंत्री शैलेंद्र यादव का भिवंडी में स्वागत”
  1. sir mai khem chand to. krishana dham colony behand A.T.V near r.k puram post maholi dist. mathura u.p 281004 mere pas sub kuchh hai bil bharta hu pher light kat diya hai or mere bachcho ko tang kar rahe vaha bhagane ki bol rahe or jan se marne ke dhamki dete hai sir 09458766243 or 094121180110

Comments are closed.