Breaking
17 Oct 2024, Thu

आज़मगढ़, यूपी 
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। दिल्ली के शाहीन बाग से लेकर लखनऊ के घंटाघर तक पर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। इन प्रदर्शनों में महिलाएं बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। इसी कड़ी में 4 फरवरी को आजमगढ़ (AZAMGARH) के बिलरिया गंज में बड़ी संख्या में महिलाएं CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थीं। लेकिन बिलरियागंज के जौहर पार्क में बैठे इन प्रदर्शनकारियों पर यूपी पुलिस ने 5 फरवरी की सुबह सख्ती करते हुए वहां से हटा दिया।

सोशल मीडिया में लोग लिख रहे हैं कि पुलिस ने भोर में 4 बजे के करीब प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज और पथराव किया। इस प्रदर्शन में कई महिलाएं भी शामिल थीं। ये प्रदर्शन कासिमगंज इलाक़े के जोहर अली पार्क आजमगढ़ (AZAMGARH) में चल रहा था।

वहीं पुलिस का कहना है कि उन्होंने प्रदर्शनकारियों से प्रदर्शन खत्म करने की अपील की लेकिन उन लोगों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया जिसके बाद हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने लाठीचार्ज से इनकार किया है।

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ पुलिस ने पार्क में पानी भर दिया और प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस का इस्तेमाल किया। पुलिस ने 35 लोगों के ख़िलाफ़ नामजद एफ़आईआर दर्ज की है।

शाहीन बाग : बुर्का वाली जिस महिला को पुलिस ने पकड़ा था, उसे खुद फॉलो करते हैं पीएम मोदी

इस पूरे घटनाक्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस ने 5 फरवरी, 2020 को देशद्रोह के आरोप में 19 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि जो लोग गिरफ्तार किए गए उनका नाम उन 35 लोगों में था जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। इनमें एक महिला मन्नी बानो भी शामिल हैं, जिन्हें दिल का मरीज होने के चलते छोड़ दिया गया।

FOR MORE PLEASE VISIT AND LIKE OUR FACEBOOK PAGE PNS KHABAR

By #AARECH