Breaking
18 Oct 2024, Fri

प्रतापगढ़, यूपी

कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह को जिला प्रशासन ने उनके महल में ही नजरबंद कर दिया है। उदय प्रताप सिंह सोमवार शाम पांच बजे से मंगलवार रात 10 बजे तक नजरबंद रहेंगे। दरअसल, राजा भैया के पिता मोहर्रम के दिन जुलूस के रास्ते में पड़ने वाले हनुमान मंदिर पर भंडारे के आयोजन को लेकर अड़े हुए हैं। जिला प्रशासन ने भंडारे की अनुमति नहीं दी है।

उदय प्रताप सिंह शेखपुर आशिक स्थित हनुमान मंदिर पर मोहर्रम के दिन भंडारे का आयोजन करते रहे हैं। इसी दिन मंदिर के रास्ते से ही होकर ताजिया का जुलूस भी निकलता है। इस दौरान दोनों समुदायों के बीच टकराव की आशंका बनी रहती है। उदय प्रताप सिंह इस बार भी भंडारे के आयोजन को लेकर अड़े हुए हैं, लेकिन जिला प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी है। लिहाजा, उन्हें महल में ही नजरबंद रखने का फैसला लिया गया है।

उदय प्रताप सिंह सोमवार शाम 5 बजे से मंगलवार रात 10 बजे तक अपने महल में ही कैद रहेंगे। पिछले साल भी जिला प्रशासन ने उन्हें भंडारे की अनुमति नहीं दी थी। उन्हें महल में ही नजरबंद कर दिया गया था। जिला प्रशासन के मुताबिक, भंडारे की अनुमति न मिलने के बावजूद उदय प्रताप सिंह इसके लिए अड़े हुए हैं। लिहाजा उन्हें महलों में ही नजरबंद करने का फैसला लिया गया है।

By #AARECH