Breaking
18 Oct 2024, Fri

जौनपुर: एक बिस्वा ज़मीन के लिए खूनी संघर्ष, 3 की मौत 12 घायल

JAUNPUR KHUTHAN TRIPLE MURDER CASE 1 230820

जौनपुर, यूपी

ज़िले में पहले से विवादित ज़मीन पर खूनी संघर्ष में तीन लोगों की हत्या हो गई है। इस मामले में भारी प्रशाननिक टूक दिख रही है। विवाद सिर्फ एक बिस्वा जमीन के लिए हुआ। इस खूनी संघर्ष में 3 लोगों की हत्या कर दी गई है। हत्या की सूचना से पूरे ज़िले में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसपी अशोक कुमार समेत सर्किल के सभी पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल में जुट गए हैं। इस वारदात में 4 महिलाओं समेत तकरीबन 12 लोग घायल गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में 16 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया है। गांव में भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह खूनी संघर्ष जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में हुआ। यहां भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। उन्होंने एक-दूसरे पर घातक हथियारों से हमला कर दिया।

संघर्ष में तीन लोगों की मौत
इस वारदात में एक पक्ष से दो सगे भाइयों की व दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर आनन फानन में एसपी अशोक कुमार मौके पर पहुंच गए। इधर जिला अस्पताल में घायल दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। इस खूनी संघर्ष में लगभग 12 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

क्या है मामला
पुलिस के मुताबिक, गांव में दोनों पक्षों में काफी दिनों से एक बिस्वा भूमि को लेकर विवाद चला आ रहा था। रविवार को किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई। फिर धारदार हथियार के साथ लाठी-डंडे भी चलने लगे। इस वारदात में एक पक्ष से रामचंदर पासवान (50) और उनके भाई बैजनाथ पासवान (45) की मौत हो गई। जबकि दूसरे पक्ष के रामखेलावन (62) की मौत हो गई है। इन तीनों की मौत इलाज के दौरान हुई। रामखेलावन के भाई जियालाल (45) की हालत गंभीर है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

मौके पर पर भारी फोर्स तैनात
खूनी संघर्ष की जानकारी मिलते ही एसपी, एसपी सिटी, सीओ सिटी, शहर कोतवाल और चौकी इंचार्ज सदल-बल मौके पर पहुंच गए। उधर तीन लोगों की हत्या की सूचना पर वाराणसी जोन के आईजी भी घटनास्थल के लिए रवाना हुए है। एसपी अशोक कुमार ने पत्रकारों से कहा कि इस संघर्ष में 3 लोगों की हत्या हुई है। इस मामले में एक पक्ष से 6 और दूसरे पक्ष से 10 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया गया है। चार महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया है।