Breaking
18 Oct 2024, Fri

लोकसभा चुनाव को लेकर नेताओं की बदजुबानी थमने का नाम नहीं ले रही है। अब शिव सेना के नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय राउत के कानून एवं चुनाव आयोग को लेकर बिगड़े बोल सामने आए हैं। मुंबई में एक चुनावी रैली के दौरान रविवार को उन्होंने चुनाव आयोग और कानून का खुलेआम माखौल उड़ाया। उन्होंने यहां तक कह दिया, ‘भाड़ में गया कानून, आचार संहित भी हम देख लेंगे।’ संजय राउत ने यह बयान महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा-भायंदर में एक रैली को संबोधित करने के दौरान दिया।

https://twitter.com/ANI/status/1117663797643304960

संजय राउत ने इससे पहले अपने एक विवादित बयान में कहा था हमने 17 मिनट में बाबरी मजिस्द को ढहा दिया था, मोदी सरकार राम मंदिर बनाने में इतना वक्त क्यों ले रही है।

संजय राउत ने कहा कि आचार संहिता को लेकर हमेशा डर बना रहता है। जो हमें कानून एवं आचार संहिता की हर बार याद दिलाता है। हम ऐसे लोग हैं जो कहेंगे भाड़ में गया कानून और आचार संहिता को देख लेंगे। इससे पहले संजय राउत अपने एक विवादित लेख को लेकर सुर्खियों में आए थे। उन्हें इसके लिए नोटिस मिला था। उन्होंने शिव सेना के मुखपत्र ‘सामना’ में लेख लिखा था कि भाजपा को किसी भी हाल में कन्हैया कुमार को हराना चाहिए चाहे इसके लिए ईवीएम के साथ छेड़छाड़ ही क्यों न करनी पड़े।

By #AARECH