Breaking
17 Oct 2024, Thu

शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिज़वी बीमार, अस्पताल में भर्ती

WASEEM RIZVI HOSPITALISED IN RAM MANOHAR LOHIA 1 010318

लखनऊ, यूपी

अपने ऊल-जलूल बयानों को लेकर हमेशा विवादों में रहने वाले यूपी सेंट्रल शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिज़वी को सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वसीम रिज़वी को राजधानी लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वसीम रिज़वी आज तक न्यूज़ चैनल के लाइव शो में बतौर गेस्ट स्टूडियों में बैठे थे। डिक्कशन के दौरान उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की। चैनल के लोगों ने उन्हें तुरंत ही पास के गोमती नगर में राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। भर्ती होने के बाद डाक्टरों ने उनका चेकअप किया।

डाक्टरों के मुताबिक प्राइमरी जांच में अभी कोई बात सामने नहीं आई है। फिलहाल वसीम रिज़वी अस्पताल में भर्ती है। इनके समर्थक अस्पताल में पहुंचे गए हैं।