Breaking
17 Oct 2024, Thu

तापमान के तेवर दिखाने से दिक्कतें बढ़ रही हैं। मंगलवार को भीषण गर्मी के चलते लोग बेहाल रहे। कई जतन करने के बाद भी राहत नहीं मिल सकी। शाम को भी पसीना टपकता रहा।

मंगलवार सुबह से ही तेज धूप के चलते लोग परेशानी से जूझने लगे। कामकाज में जुटे तो पसीना नहीं रुक सका। समय के साथ गर्मी तेवर दिखाने लगी। दोपहर के वक्त तो गर्मी असहनीय हो गई। सर में दर्द के साथ ही चक्कर आने का अहसास होने लगा। लोगों ने चिलचिलाती धूप में निकलने से परहेज किया। जरूरी काम के लिए ही कुछ लोग सड़कों पर दिखाई दिए। उन लोगों ने धूप से बचने के लिए चेहरों पर कपड़े लपेटे। फिर भी खास राहत नहीं मिल सकी।

शीतल पेय पदार्थों के पीने के बाद भी कुछ देर बाद हालात पुराने हो गए। हवा देने वाले इलेक्ट्रानिक उपकरण जैसे शोपीस बन गए। लोगों ने सोचा कि शाम होने पर इतनी गर्मी नहीं रहेगी लेकिन यह उम्मीद पूरी नहीं हुई। सूरज के छुप जाने के बाद भी उमस के कारण लोग हलकान नजर आए। लोगों ने घरों के बाहर और छतों पर बैठना ठीक समझा मगर राहत नहीं मिल सकी। एक पल के लिए भी पसीना नहीं रुका। लोग ऊपर वाले से बारिश के लिए प्रार्थना करने लगे।

प्रयागराज जनपद में अधिकतम तापमान 48.9 रहा
झांसी जनपद में अधिकतम तापमान 48.1 रहा
कानपुर देहात जनपद में अधिकतम तापमान 45.4 रहा
कानपुर शहर जनपद में अधिकतम तापमान 45.0 रहा
बांदा जनपद में अधिकतम तापमान 49.2 रहा
उरई जनपद में अधिकतम तापमान 46.5 रहा
आगरा जनपद में अधिकतम तापमान 46.6 रहा
अलीगढ़ जनपद में अधिकतम तापमान 46.4 रहा
गोरखपुर जनपद में अधिकतम तापमान 41.6 रहा
मेरठ जनपद में अधिकतम तापमान 44.3 रहा
वाराणसी जनपद में अधिकतम तापमान 45.9 रहा
लखनऊ जनपद में अधिकतम तापमान 42 रहा
बस्ती जनपद में अधिकतम तापमान 43.5 रहा
इटावा जनपद में अधिकतम तापमान 45.8 रहा
फतेहगढ़ जनपद में अधिकतम तापमान 43.5 रहा
लखीमपुर खीरी जनपद में अधिकतम तापमान 40.4 रहा
हमीरपुर जनपद में अधिकतम तापमान 47.2 रहा

By #AARECH