Breaking
14 Mar 2025, Fri

EVM विवाद: आर-पार की लड़ाई लिए समाजवादी पार्टी तैयार

AKHILESH YADAV ATTACK ON YOGI GOVERNMENT 2 201217

लखनऊ, यूपी

ईवीएम को लेकर समाजवादी पार्टी अब बड़ा आंदोलन करने के मूड में नज़र आ रही है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने बताया है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जनवरी के दूसरे सप्ताह में विपक्षी दलों के साथ एक बैठक करेंगे। इस बैठक में लोक सभा के लिए होने वाले उपचुनावों में मतदान ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से कराने पर विचार किया जाएगा।

पार्टी की तरफ से आयोजित एक बैठक में अध्यक्ष अखिलेश यादव ने की। इस बैठक में लोकसभा के होने वाले उपचुनावों-गोरखपुर और फूलपुर में ईवीएम के स्थान पर बैलेट पेपर से मतदान कराने पर चर्चा की गई। बैठक में अखिलेश यादव ने कहा कि निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव के सम्बंध में जनता के मन में विश्वास होना चाहिए। ईवीएम को लेकर तमाम शंकाए हैं। इसलिए अब बैलेट पेपर से मतदान होना चाहिए।

अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र में स्वस्थ परम्पराओं और विश्वसनीय व पारदर्शी व्यवस्था से ही जनता का भरोसा अर्जित होता है। ईवीएम मशीनों से जनता का विश्वास खण्डित हुआ है। चुनावों में कई जगह ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी की शिकायतें आती रही है। मतदान में कुल मतदाता संख्या और पड़े हुए मतों में अंतर की भी शिकायतें मिलीं। यह स्थिति जनतंत्र के लिए खतरे का संकेत है।

बैठक में बलराम यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, राजेन्द्र चौधरी, एसआरएस यादव ने विचार विमर्श में भाग लिया।