Breaking
18 Oct 2024, Fri

गांधी जी के हत्यारे आतंकी गोडसे को BJP उम्मीदवार ने बताया देशभक्त

SADHVI PRAGYA SAID ON TERRORIST GOSDE 1 160519

भोपाल, मध्य प्रदेश

राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की गोली मार कर हत्‍या करने वाले आतंकवादी नाथूराम गोडसे को लेकर बायानबाजी का दौर नहीं थम रहा है। एक्टर ने राजनेता बने कमल हासन के बाद अब भोपाल से बीजेपी प्रत्‍याशी साध्‍वी प्रज्ञा ठाकुर ने विवादित बयान दिया है। खूब आतंकी मामले में आरोपी प्रज्ञा ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को देशभक्‍त बताया है। साध्‍वी प्रज्ञा ने कहा कि नाथूराम गोडसे देशभक्‍त थे, देशभक्‍त हैं और देशभक्‍त रहेंगे

साध्‍वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि नाथूराम गोडसे को आतंकवादी कहने वाले लोग अपने गिरेबां में झांक कर देखें। ऐसे लोगों को इस चुनाव में जवाब दे दिया जाएगा। मालूम हो कि उनसे कमल हासन के बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई थी। दरअसल, कमल हासन ने नाथूराम गोडसे को आजाद भारत का पहला हिन्‍दू आतंकवादी करार दिया था।

इससे पहले 25 अप्रैल को साध्‍वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने  विवादित बयान दिया था। तब उन्होंने अपने चुनाव अभियान के दौरान  कांग्रेस नेता और प्रत्याशी दिग्विजय सिंह का नाम लिए बिना जमकर उन पर निशाना साधा था। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा ऐसे आतंकी का समापन कीजिए। प्रज्ञा ठाकुर अपने चुनाव प्रचार अभियान के लिए सीहोर इलाके में थीं।