Breaking
18 Oct 2024, Fri

कांग्रेस का नया युग: बेंगलुरु से नेशनल हेराल्ड का प्रकाशन शुरु

बेंगलुरु, कर्नाटक

विवादों में लगातार रहने के बाद कांग्रेस ने अपनी पकड़ मीडिया में बनाने के लिए नई पहल की है। कांग्रेस के अखबार नेशनल हेराल्ड के संस्मरणीय संस्करण का बंगलुरु से प्रशासन शुरु हो गया। दरअसल ये नेशनल हेराल्ड के पुन: प्रकाशन की प्रक्रिया की शुरुआत हो गई। इस मौके पर उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने इसका लोकार्पण किया। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस के दूसरे बड़े दिग्गज़ नेता मंच पर नज़र आए।

मालूम हो कि इस अखबार को पूर्व प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू ने स्थापित किया था। इस अखबार की रीलॉन्चिंग बंगलुरू के अंबेडकर भवन में की गई। नेशनल हेराल्ड के खास संस्करण के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने खास इंटरव्यू भी दिया है, जिसमें उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

एजेएल कंपनी के अंतर्गत इस अखबार का बाद में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा 20 जून को नई दिल्ली में औपचारिक प्रिंट रि-लॉन्च किया जाएगा। राजधानी बंगलुरू में राहुल गांधी राष्ट्रीय नेशनल हेराल्ड का स्मारक प्रकाशन जारी किया। इस बीच राहुल गांधी कर्नाटक के मंत्रियों और पार्टी विधायकों के साथ मीटिंग भी की।

नेशनल हेराल्ड का भविष्य 
नेशनल हेराल्ड के पुन: प्रकाशन के साथ 9 साल बाद पत्रिका की शुरुआत होगी। नेशनल हेराल्ड ग्रुप का संपादक वरिष्ठ पत्रकार नीलाभ मिश्रा को बनाया गया है। अंग्रेज़ी में नेशनल हेराल्ड का प्रकाशन साप्ताहिक तौर पर जल्दी ही होगा। अभी ये वेब पर बतौर ई-पेपर आ रहा है। जबकि क़ौमी आवाज़ की भी शुरुआत जल्द होनेवाली है। नेशनल हेराल्ड का भविष्य कुछ हद तक आने वाले महीनों और वर्षों में कोर्ट के फ़ैसले पर भी निर्भर करेगा। इस अखबार के ज़रिए कांग्रेस अपनी विचारधारा के मुताबिक अपनी बातें प्रोफेशनल तरीके से जनता के बीच रखेगी।