Breaking
16 Oct 2024, Wed

नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस के 135वें स्थापना दिवस पर असम में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस को असम का इतिहास, भाषा, संस्कृति पर आक्रमण नहीं करने देंगे। असम को नागपुर नहीं चलाएगा। असम को आरएसएस की चड्डी वाले नहीं चलाएंगे। असम को असम की जनता चलाएगी।

राहुल यहीं नही रुके उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि BJP जहां भी जाती है, नफरत फैलाती है- राहुल गांधी भाजपा जहां भी जाती है, नफरत फैलाती है। असम में, युवा विरोध कर रहे हैं, अन्य राज्यों में भी विरोध हो रहा है। आपको उन्हें क्यों मारना और मारना है? बीजेपी लोगों की आवाज नहीं सुनना चाहती है.

बता दें नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसीको लेकर कांग्रेस  केंद्र की मोदी सरकार पर लगातार हमलावर रही है। आज अपने 135वें स्थापना दिवस पर कांग्रेस आज देश के अलग-अलग हिस्सों में ‘संविधान बचाओ, भारत बचाओ’ के संदेश के साथ मार्च कर रही है।

वहीं कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी  दिल्ली में, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी असम में और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे हैं।  कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने झंडा रोहण किया इसके बाद प्रियंका गांधी ने लखनऊ में कार्यक्रम में शिरकत की है।

By #AARECH