Breaking
29 Apr 2025, Tue

रायबरेली, यूपी

यूपी के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने रायबरेली में जिला पंचायत अध्यक्ष के अविश्वास प्रस्ताव से पहले मंगलवार को रायबरेली में हुए बवाल पर कहा कि सदर विधायक अदिति सिंह की गाड़ी तेज रफ्तार में होने के कारण पलटी थी। उन पर हमले की बातें बेबुनियाद हैं। मामले में मजिस्ट्रेटी जांच की जा रही है जो भी आरोपी होंगे बख्शे नहीं जाएंगें। दिनेश शर्मा भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज रायबरेली पहुंची और तिलक भवन में जिला पंचायत सदस्यों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके साथ बैठक की।

प्रियंका ने पंचायत सदस्यों व पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि जो भी हुआ वह बेहद गलत था यह मेरी लड़ाई है आप लोग परेशान न हों। उनसे मिलने के लिए अदिति सिंह भी पहुंची। अदिति सिंह ने आरोप लगाया था कि उन पर जानलेवा हमला किया गया।

उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि जिला पंचायत में कांग्रेस के दो पक्षों में ही मतभेद रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल जिला प्रशासन से मिला था और सुरक्षा की मांग करने पर पीएसी तैनात की गई। जिला प्रशासन ने पूरी मदद की।

By #AARECH