Breaking
15 Mar 2025, Sat

हज यात्रियों ने मुज़दलफा में गुज़ारी रात

मक्का, सऊदी अरब

दुनिया भर से आए लाखों मुसलमान अराफात की पहाड़ी से मुज़दलफा पहुंच गए हैं। हाजी रात में यहीं रुकेंगे और अल्लाह की इबादत और दुआ करेंगे। हज के अरकानों में ये भी अहम अरकान है। सभी हाजी यहां रात में खुले आसमान के नीचे रहेंगे। मुज़दलफा पहाड़ी पर रात में मौसम सर्द हो जाता है। हज यात्री यहां से शैतान को कंकड़ मारने के लिए कंकड़ी भी इकठ्ठा करेंगे।

सुबह फज़्र की नमाज अदा करने के बाद हाजी मीना के लिए कूछ करेंगे। मीना पहुंचकर सभी हज यात्री सतून को पत्थर मारने जाएंगे। पत्थर मारकर हाजी सीधे मक्का जाएंगे। मक्का में खाना-ए-काबा पहुंचकर हज यात्री तवाफ करेंगे। तवाफ पूरा करने के बाद सई करेंगे। इसके बाद हज यात्री कुर्बानी करेंगे और अपने सर के बाल को हटाएंगे।

सऊदी अरब सरकार ने इस बार सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए हैं। पिछले साल हुई दुर्घटना के बाद इस सुरक्षा इंतज़ामों में काफी बदलाव किया गया है। इस बार हर तरफ सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। लोगों पर निगाह रखने के लिए हज़ारों सीसीटीवी लगाए गए हैं।

हज यात्रियों के खाने पीने के लिए यहां काफी बेहतर इंतज़ाम किए गए हैं। हरमैन अल-शरफैन की तरफ से खाने का पैकेट लदे दर्जनों ट्रेला हर जगह नज़र आ रहे हैं। वहीं कई एनजीओ ने भी इंतज़ाम किया है। स्वास्थ्य, सफाई से लेकर हर चीज पर बारीकी से नज़र रखी जा रही है। कई यात्री अपने खान-पीने का सामान खुद लेकर आए हैं।