Breaking
17 Oct 2024, Thu

अलीगढ़, यूपी

परचम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर सलीम पीरज़ादा का नई दिल्ली के एक असपताल में इंतकाल हो गया है। सलीम पीरज़ादा को दो दिन पहले ही गंभीर रूप से पैरालिसिस का अटैक आया था। उन्हें पहले अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उसके बाद हालात नाज़ुक होने के बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में रिफर किया गया। मंगलवार दिन में उनकी हालत और खराब हो गई। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। पर नकी हालत में सुधार नहीं हुआ और रात उन्होंने आखिरी सांस ली। उनकी मौत की खबर सुनते ही लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

सलीम पीरज़ादा के भतीजे और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पीआरओ उमर पीरज़ादा ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर उनकी मौत की खबर दी। सलीम पीरज़ादा के मौत की खबर आते ही समाज के सभी तबकों से एक स्वर में उनके लिए दुआ की जाने लगी। कई लोगों ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट उनके जुड़ी यादों को शेयर किया।

सलीम पीरज़ादा फिलहाल राजनीति में सक्रिय थे। वो अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष रह चुके थे। सोशल मीडिया पर वो काफी सक्रिय रहते थे और लगातार अलग-अलग इश्यू पर लिखते रहे थे। पेशे से इंजीनियर सलीम पीरज़ादा ने परचम पार्टी ऑफ इंडिया नाम से एक राजनीतिक दल बनाया था। वो एक कुशल वक्ता के तौर पर जाने जाते थे। सलीम पीरज़ादा ने मुस्लिम राजनीतिक दलों के बीच इत्तेहाद को लेकर लगातार कोशिश कर रहे थे।