Breaking
17 Oct 2024, Thu

लखनऊ, यूपी

पिछले 24 घंटे में हुई ताबड़ताड़ हत्या की वारदातों से उत्तर प्रदेश दहल उठा है। प्रदेश के अलग-अलग जिले में हुई ताबड़तोड़ आपराधिक वारदातों के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। कानून व्यवस्था, अपराध समाज को लेकर किए गए योगी सरकार के सारे दावे फेल होते नजर आ रहे हैं। अपराधमुक्त उत्तर प्रदेश के लिए पुलिस को खुली छूट दी गई। ऑपरेशऩ क्लीन चलाया जा रहा है। पर पिछले 24 घंटे में हुआ वो प्रदेश के कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाता है।

सिलसिलेवार तरीके से हो रहे अपराध इस बात की गवाही दे रहे हैं कि अपराधियों के मन में कानून का खौफ अब बाकी नहीं रह गया है। बेखौफ अपराधी खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

सहारनपुर में पत्रकार समेत उसके भाई की गोली मारकार हत्या कर दी गई। अकेले प्रयागराज में 12 घंटे में 6 हत्याएं हुईं। बांदा में जमीनी विवाद में एक आदमी की हत्या हुई। बुलंदशहर में ऑनर किलिंग के शक में लड़की की हत्या कर दी गई। सुल्तानपुर के लम्भुआ में भी हत्याएं हुईं।

बता दें कि योगी सरकार ने जब प्रदेश का काम काज संभाला था पूर्व अखिलेश सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर ही सवाल उठाया था। पर अब इन वारदातों के बाद योगी सरकार की कानून व्यवस्था पर ही सवाल उठने लगा है। प्रदेश में हुई इन घटनाओं के बाद विपक्ष पूरी तरह से योगी सरकार पर हमलावर हो गया है।

यूपी में चल रहा जंगलराज
उधर बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी ट्वीट कर प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। मायावती ने लिखा, “यूपी की भाजपा सरकार में कानून का नहीं बल्कि यहां गुण्डों, बदमाशों, माफियाओं आदि का जंगलराज चल रहा है, जिस कारण अब पूरे प्रदेश में हर प्रकार के अपराध चरम पर हैं तथा हत्याओं की तो बाढ़ सी आ गयी लगती है। हर कोई असुरक्षित महसूस कर रहा है, जो अति-दुःखद व अति-दुर्भाग्यपूर्ण है।”

अपराधों को रोकने की जिम्मेदारी वाले लोग लीपापोती में जुटे हैं- प्रियंका गांधी
इस बीच, कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने इस घटना पर प्रदेश सरकार को घेरते हुए ट्वीट किया, “आप इस व्यवस्था को क्या कहेंगे जहां हर दिन गोली चलाकर सरेआम हत्याओं का दौर जारी है। अपराधों को रोकने की जिम्मेदारी वाले लोग लीपापोती में जुटे हैं। यूपी तो अपराधयुक्त है ही।”

अखिलेश बोले- उत्तम प्रदेशकी जगह यूपी को कहा जा रहा है हत्या प्रदेश
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनकी पूर्ववर्ती सरकार मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपए की सहायता देती थी, भाजपा सरकार को भी इतनी मदद तो करनी ही चाहिए। अखिलेश ने ट्वीट कर कहा कि पहले उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की राह पर था अब भाजपा राज ने ‘हत्या प्रदेश‘ बना दिया है।

By #AARECH