Breaking
15 Mar 2025, Sat

यूरोप से रिकॉर्ड 2 लाख लोग हज के लिए अराफात पहुंचे

HAJ PILGRIMS FROM EUROPE 1 310817

मक्का, सऊदी अरब

वैसे तो हज करने के लिए पूरी दुनिया से मुसलमान सऊदी अरब पहुंचे हैं लेकिन यूरोप से इस बार रिकॉर्ड दो लाख से ज़्यादा लोग हज के लिए सऊदी अरब के शहर मक्का पहुंचे हैं। हज का अरकान अब जब कि शुरु हो चुका हैं तो ये लोग अराफात पहुंच गए हैं। ये हज यात्री यूरोप के 28 देशों के हैं। यूरोप से आने आने वाले हज यात्रियों में सबसे ज़्यादा 80 हज़ार लोग तुर्की से आएं हैं, वहीं युक्रेन से सिर्फ 80 लोग इस बार हज के लिए सऊदी अरब पहुंचे हैं।

सऊदी अरब के सरकारी अधिकारियों के मुताबिक हज पर आने वालों में इंगलैंड से 25,200, रूस से 23,700, फ्रांस से 21,200 और जर्मनी से 11 हज़ार लोग हज करने आएं हैं। यूरोप से 12 देशों पोलैंड, चेक गणराज्य, ऑस्ट्रियां, बेलारूस, स्लोवाकिया, अरमेनिया, आइसलैंड, साइप्रस और मेसेडोनिया से एक भी हज यात्री हज के लिए नहीं आया है। एक सरकारी अधिकारी के मुताबिक यूरोप के 17 देशों ने अपने यहां से लोगों को हज के लिए भेजा है।

तवाफा ऑर्गेनाइजेशन के चैयरमैन तारिक अंकावी ने कहा है कि तुर्की समेत कई देशों से लोग इस बार हज पर नहीं आए। दरअसल यूरोप में मंदी और यूरो के गिरते रेट की वजह से भी हज़ारों लोग हज को नहीं आ पाए।