Breaking
18 Oct 2024, Fri

नई दिल्ली

2019 में होने वाले आम चुनाव से पहले होने वाले 5 राज्यों में होने वाले विधान सभा चुनाव कांग्रेस के लिए बहुत चुनौती भरे है। दरअसल इन राज्यों में होने वाले चुनाव का सीधा प्रभाव 2019 के लोकसभा चुनाव पर पड़ेगा। ऐसे में कांग्रेस अपने कदम फूंक फूंक कर रख रही है। कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। 40 स्टार नेताओं की लिस्ट में तीन मुस्लिम नेताओं को जगह दी गई है।

कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में इन बातों का पूरा ध्यान रखा है कि सभी समाज, धर्म, वरिष्ठ नेता एवं युवाओं को भी बराबर जगह दी जाए। स्टार प्रचारकों में 40 नेताओं की लिस्ट में कुछ नाम और चेहरे नए है, जिस पर सभी का ध्यान आकर्षित कराया है। वैसे तो लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गाँधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की लंबी लिस्ट है। इस लिस्ट में कुछ नाम जो पहली बार जुड़े हैं वह चर्चा का विषय बने हैं।

NADEEM JAVED STAR CAMPAIGNER 3 191018

तीन मुस्लिम नेताओं को मिली जगह
स्टार प्रचारकों की 40 नेताओं की लिस्ट में तीन मुस्लिम नेताओं को जगह दी गई है। इसमें राज्यसभा में कांग्रेस के नेता पूर्व मंत्री गुलाम नबी आज़ाद, भारतीय  क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं पूर्व सांसद अजरुद्दीन और छात्र राजनीति से सफर तय करते हुए मुख्यधारा में शामिल जौनपुर शहर के पूर्व एमएलए एवं कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन नदीम जावेद को मौका मिला है।

युवाओं को मिला मौका
स्टार प्रचारकों की टीम में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की राजनीति से निकलकर टीवी मीडिया पर अपनी बेबाकी से राय रखने वाली पार्टी की प्रवक्ता रागनी नायक को भी शामिल किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने युवा तुर्क नदीम जावेद और रागिनी नायक को मौका देकर देश के युवाओं को संदेश देने का काम किया है कि कांग्रेस पार्टी युवाओं को आगे बढ़ाने में अग्रणी है। मार्च 2018 में कांग्रेस के 84वें अधिवेशन में नदीम जावेद और रागिनी नायक को संचालन की बड़ी जिम्मेदारी नव नियुक्त अध्यक्ष राहुल गांधी ने दी थी।

कांग्रेस अधिवेशन में सुखियों में आए नदीम जावेद
नदीम जावेद ने सधे अंदाज में चुनिंदा शब्दों और शेर व शायरी के माध्यम से कार्यक्रम को बड़े ही अच्छे ढंग से चलाने का कार्य किया था। नदीम जावेद ने सोनियां गाँधी के अध्यक्ष के रूप दिए गए 19 वर्ष को जिस शानदार तरीके से परिभाषित किया था वह सराहनीय था। सोनियां गाँधी के सम्मान में अधिवेशन में सभी लोगों को खड़ा कराकर तालियां बजा कर जो सम्मान प्रकट करवाया था वह अविस्मरणीय था। राहुल गांधी नए चेहरों को आगे लाकर देश के युवाओं को संदेश देना चाहते हैं। अधिवेशन के पश्चात अप्रैल महीने में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में होने वाले पहले जनाक्रोश रैली में भी राहुल गांधी ने नदीम जावेद को संचालन की जिम्मेदारी दी थी। नदीम जावेद ने अपने अध्यक्ष राहुल गांधी के उम्मीदो पर खरा उतरते हुए पूरे कार्यक्रम को शानदार तरीके से चलाया।

राहुल गांधी टीम का अहम हिस्सा
कई कार्यक्रमों के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में चर्चा चल रही थी कि नदीम जावेद को पार्टी अध्यक्ष बड़ी ज़िम्मेदारी दे सकते हैं। मई 2018 को राहुल गांधी ने नदीम जावेद को अल्पसंख्यक  विभाग का राष्ट्रीय चेयरमैन बनाकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी। ज़िम्मेदारी मिलने के बाद नदीम जावेद लगातार राज्यों के दौरे पर हैं और संगठन को मज़बूत कर रहे हैं। दूसरी तरफ वो अपने साथियों को भी ज़िम्मेदारी देकर सक्रिय कर रहे हैं।

समर्थकों ने जताई खुशी  
छत्तीसगढ़ के प्रथम चरण के चुनाव में स्टार प्रचारको में नदीम जावेद का नाम आने के बाद उनके समर्थक उत्साहित दिखे। सोशल मीडिया पर बधाइयों का ताता लग गया। नदीम जावेद छात्र राजनीति से ही अपने भाषण की कला से सभी का मन मोह लेते थे। यहीं वजह है कि युवा उनसे काफी प्रभावित होते हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ में स्टार प्रचारकों में उनका नाम शामिल करके पार्टी ने नके कंधों पर एक बड़ी ज़िम्मेदारी डाली है।