Breaking
18 Oct 2024, Fri

कल 9 सितंबर को दिल्ली के रशियन कल्चर सेंटर फिरोज़ शाह रोड न‌ई दिल्ली में पूर्वाह्न 11 बजे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व एन‌एसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद जी के आह्वान पर आयोजित होगा बड़ा कार्यक्रम। दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव को लेकर NSUI के पक्ष में छात्र छात्रा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

NADEEM JAVED ASSUMED RESPONSIBILITY FOR DUSU ELECTION 2 090919

इस कार्यक्रम में कांग्रेस के क‌ई दिग्गज नेता शामिल होंगे। हाल में कांग्रेस पार्टी की तरफ़ से दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के प्रभारी बनाए गए नदीम जावेद ने कहा कि दिल्ली के छात्र संघ चुनाव पर पूरे देश की निगाहें हैं। दिल्ली की राजनीति ही देश की राजनीति की दिशा व दशा तय करती है।

उन्होंने कहा कि इस देश में 60% युवा हैं, और भविष्य की राजनीति में देश के युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना हम सब की ज़िम्मेदारी है। जिससे आने वाले दिनों में देश की जनता को जनकल्याणकारी नीतियों वाली एक निष्पक्ष व विकासशील सरकार मिल सके। वर्तमान सरकार जाति धर्म सम्प्रदाय के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने का प्रयास करने के साथ-साथ देश संवैधानिक मूल्यों के साथ खिलवाड़ कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के तिरंगे झंडे के नीचे हम विश्वविद्यालयों सहित देश भर में लड़ाई लड़ रहे हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में एन‌एसयूआई ऐतिहासिक जीत हासिल करने जा रही। उक्त कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शशि थरूर, मुकुल वासनिक, बी के हरिप्रसाद एवं दिपेन्द्र हुड्डा सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शिरकत करेंगे।

 

 

By #AARECH