Breaking
16 Mar 2025, Sun

तलहा रशादी के फेसबुक वाल से

अयोध्या में मनाई गई करोड़ों के दिये वाली #दीपावली हो या #सीता का रूप धारण करने वाली मॉडल एक्ट्रेस आँचल घई की लाइफ स्टाइल हो… ये दोनों मुद्दे आपके यानी मुसलमानों के नहीं हैं। अगर हिन्दू भाईयों को इससे तकलीफ नही है तो आपको भी नही होनी चाहिए।

इस पर लिख करके, बोल करके और शेयर करके आप #ट्रोल बिरादरी और संघ के काम को आसान कर रहे हैं। इसके साथ ही जाने अनजाने में मज़हबी बुखार को बढ़ावा दे रहे हैं। आपको लिखना है न तो अपने मुद्दों पे लिखिए। सरकारी भेदभाव पर लिखिए। देश और जनता के मुद्दों पर लिखिए। पढ़ाई और स्वास्थ्य पर लिखिए और इसे वायरल करिये।

सस्ती शोहरत के लिए जो #मोदीजी कर रहे हैं क्या ज़रूरी है आप भी वही करें? अब तो समझ जाइये की पूरा देश “Politics of Symbolism” का शिकार है और वही चाहता है।

(तलवा रशादी एक राष्ट्रीय उलेमा कौंसिल से जुड़े हैं और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं)