Breaking
17 Oct 2024, Thu

गंभीर हालत में मुख्तार अंसारी व उनकी पत्नी PGI में भर्ती

MUKHTAR ANSARI ADMITTED IN PGI LUCKNOW 1 090118

लखनऊ, यूपी

विधायक मुख्तार अंसारी और उनकी पत्नी अफसा अंसारी गंभीर हालत में लखनऊ पहुंचे गए हैं। यहां उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया है। मुख्तार अंसारी और उनकी पत्नी दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पीजीआई में उनका इलाज पी के गोयल करेंगे। इससे पहले बांदा जेल में चाय पीने के बाद दोनों बेहोश हो गए थे। मुख्तार अंसारी के परिवार वालों ने चाय में ज़हर देने का सलसनीखेज आरोप लगाया है।

दिन में हालत गंभीर होने पर विधायक मुख्तार अंसारी और उनकी पत्नी को लखनऊ रेफर किया गया था। इसके पहले ख़बरें आ रही थीं कि उनके कानपुर भेजा जा रहा है। मुख्तार अंसारी के काफिले में 2 एम्बुलेंस और भारी संख्या में सुरक्षा बल साथ चल रहे हैं। मुख्तार की पत्नी अफसा अंसारी को भी रेफर किया गया है।

पीजीआई पर समर्थको में भीड़
मुख्तार अंसारी के समर्थकों की भारी भीड़ पीजीआई पर मौजूद है। दूसरी तरफ खबर है कि उनके बड़े भाई अफज़ाल अंसारी, सिबगतुल्लाह अंसारी समेत कई लोग गाज़ीपुर से लखनऊ निकल चुके हैं। उम्मीद की जा रही है कि वह थोड़ी देर में लखनऊ पहुंच जाएंगे।

बांदा जेल में बंद थे मुख्तार अंसारी
बीएसपी के विधायक मुख़्तार अंसारी पहले लखनऊ जेल में बंद थे। बाद में बीजेपी की सत्ता में आने के बाद मुख़्तार अंसारी को लखनऊ ज़िला कारागार से बांदा जेल में शिफ्ट किया गया था। बांदा जेल में शिफ्ट होने पर उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर कई बार सवाल किया था। मुख़्तार ने रेल मंत्री मनोज सिन्हा पर जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगाकर सनसनी पैदा कर दी थी। अपनी चाय में ज़हर मिलाने के आरोप पर प्रदेश सरकार क्या रुख अपनाती है ये देखना दिलचस्प होगा।