Breaking
16 Mar 2025, Sun

माफिया ब्रिजेश सिंह की सरकारी मेहमाननवाज़ी: अफ़ज़ाल अंसारी का आरोप

AFZAL ANSARI QUESTION TO UP GOVERNMENT ON BRIJESH SINGH 1 120118

लखनऊ, यूपी

राजधानी लखनऊ के डॉलीबाग में अपने आवास पर अफ़ज़ाल अंसारी ने प्रेस काफ्रेंस में प्रदेश सरकार पर आरोप लगातार सनसनी फैला दी। अफ़ज़ाल अंसारी ने कहा कि किसके इशारे पर माफिया ब्रिजेश सिंह की सरकारी मेहमाननवाज़ी हो रही है। अफज़ाल ने राज्य सरकार पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि माफिया ब्रजेश सिंह वाराणसी का रहने वाला है। उसे वाराणसी की ही जेल में रखा गया है। वहीं, मुख्तार अंसारी को गम्भीर बीमारी के बावजूद 400 किलोमीटर दूर बांदा जेल भेजा गया है।

अफ़ज़ाल अंसारी ने बीजेपी सरकार पर दोहरा रवैया अख्तियार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि माफिया बृजेश सिंह को मिल रही सुविधाओं पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि माफिया ब्रिजेश को सरकारी मेहमान बना दिया गया है। बृजेश सिंह को उसके गृह जनपद वाराणसी में ही रखा गया है। इसके अलावा बीमारी के नाम पर करीब एक महीने से बीएचयू में भर्ती किया गया है।

अफज़ाल अंसारी ने कहा कि इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सिकरौरा नरसंहार के मामले में आरोपी माफिया बृजेश सिंह पर ट्रायल कोर्ट बनारस में ही मुकदमा चलाने का आदेश दिया है। जबकि बृजेश सिंह बीएचयू में ही भर्ती है और वहां से कोर्ट मात्र चार किलोमीटर की दूरी पर है। इसके बावजूद अभी तक प्रशासन बृजेश को अदालत में पेश नहीं कर सका है। बीमारी का बहाना देकर उनको पेशी पर जाने से रोककर अदालत की कार्यवाही में बाधा डाली जा रही है।

अफ़ज़ाल अंसारी ने कहा कि एक तरफ माफिया ब्रिजेश सिंह को इतनी सुविधाएं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आखिर इसके पीछे कौन है जो उसे सरकारी मेहमान बनाकर रखा है। दूसरी तरफ मुख्तार अंसारी को बांदा जेल में रखा गया है। जबकि उनसे जुड़े मुकदमें बांदा से पांच सौ से आठ सौ किलोमीटर की दूरी पर हैं। बांदा में उनके खिलाफ अभी तक कोई मामला नहीं है।