Breaking
18 Oct 2024, Fri

खेतासराय: सड़क पर दौड़ी मौत, 1 की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

KHETASARAI ACCIDENT ONE DEATH 2 130519

अज़ीम सिद्दीकी

जौनपुर, यूपी
जौनपुर शाहगंज रोड पर खेतासराय कस्बे में बाराकलाँ मोड़ पर सोमवार की सुबह बारात से दहेज का सामान लाद कर लौट रहे ट्रैक्टर ने सड़क के किनारे नाली के पार खड़े कई किशोरों को रौंद दिया। इससे एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई तथा दूसरा बुरी तरह घायल हो गया। अन्य लड़कों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर लेकर भाग रहे चालक ने नगर के अन्य स्थानों पर  भी टक्कर मारी। इससे कई लोग घायल होने से बाल-बाल बचे। इससे बाद पूरे कस्बे में अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर ट्रैक्टर का पीछा करते हुए पुलिस ने मुख्य चौराहे पर चालक को ट्रैक्टर सहित गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार नगर के सालारगंज वार्ड निवासी रियाज़ अहमद का 13 वर्षीय पुत्र अरमान व पप्पू का 10 वर्षीय पुत्र रहबर अन्य मोहल्ले के लड़कों के साथ बाराँकलाँ मोड़ के सामने सड़क किनारे नगर पंचायत की नाली के उस पार खड़े होकर बातें कर रहे थे। तभी गोधना गांव से बारात से दहेज के सामान लेकर वापस हो रहे ट्रैक्टर ने बारा मोड़ से मुख्य मार्ग पर जौनपुर की तरफ जाने के लिए सडक पर तेज गति से आया। ट्रैक्टर मोड़ते हुए गति अनियंत्रित हो गई। इससे सड़क किनारे नाली को तोड़ते हुए खड़े युवको को रौंद दिया।

ईससे 13 वर्षीय अरमान की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा 9 वर्षीय रहबर बुरी तरह घायल हो गया। अन्य लड़कों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। घायल किशोर को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद मौका देख ट्रैक्टर लेकर चालक फरार हो गया। भागते समय कस्बे में अन्य स्थानों पर भी टक्कर मारी। इसको पुलिस ने चौराहे पर गिरफ्तार कर लिया।

KHETASARAI ACCIDENT ONE DEATH 1 130519

इस घटना के नाराज़ होकर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने जौनपुर-शाहगंज मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। लगभग आधे घण्टे तक जाम की स्थिति रही। सूचना पाकर मय फोर्स पहुंचे प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने स्थिति को काबू में किया और ग्रामीणों के समझा बुझा कर मामले को शांत कराया। लगभग 30 मिनट बाद सुचारू रूप से आवागमन चालू हुआ।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल रहबर के पिता मो दानिश की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा कायम करके चालक को हिरासत में ले लिया है।