Breaking
14 Mar 2025, Fri

खेतासराय: निर्दल के समर्थन से फहीम अहमद के हौसले बुलंद

FAHEEM AHMAD KHETASARAI NAGAR PANCHAYAT ELECTION 1 271117

जौनपुर. यूपी

नगर निकाय चुनाव के आखिरी चरण में अब उम्मीदवार घर-घर जनसंपर्क कर रहे हैं। ज़िले की खेतासराय सीट से चुनाल लड़ रहे सभी उम्मीदवार प्रचार में दिन रात एक किए हुए हैं। इसी कड़ी में कांग्रेसी उम्मीदवार फहीम अहमद को उस वक्त बड़ी सफलता मिली जब निर्दलीय मैदान में ताल ठोक रहे उम्मीदवार चिराग रोशन ने अपने समर्थकों के साथ फहीम अहमद का समर्थन करने का एलान कर दिया। चिराग रोशन अब चुनाव में फहीम अहमद का प्रचार कर रहे हैं। चिराग रोशन के इस एलान से दूसरे उम्मीदवारों को ज़ोरदार झटका लगा है।

नगर पंचायत खेतासराय से चैयरमैन पद के निर्दल उम्मीदवार चिराग रोशन पूरी मज़बूती से अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे। इसी बीच उनकी फहीम अहमद से बात हुई। फहीम की लोकप्रियता और कांग्रेस के स्थानीय नेताओं की मेहनत के बाद चिराग रोशन ने फहीम का समर्छन कर दिया। चिराग रोशन ने ये समर्थन चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद किया।

देर रात नगर के कांग्रेस कार्यालय पर चिराग रोशन के पहुंचने पर कांग्रेसियों ने उनका मालाओं से लाद कर स्वागत किया। इस मौके पर फहीम अहमद खुद मौजूद थे। उन्होंने चिराग रोशन का शुक्रिया अदा करते हुए उन्हें कौम का हमदर्द बताया। इस मौके पर अब्दुल्लाह एडवोकेट, युवा नेता जुल्फी खान, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अबसार कुरैशी, महमूद अहमद, फ़िरोज़ अहमद, अहसन सिद्दीकी समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।