Breaking
17 Oct 2024, Thu

यूपी पर नज़र: देवरिया के केशव चंद यादव को यूथ कांग्रेस की कमान

KESHAV CHAND YADAV NEW YOUTH CONGRESS PRESIDENT 1 110518

नई दिल्ली

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नज़र अब यूपी पर है। राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में पार्टी से युवाओं को जोड़ने और जनाधार बढ़ाने की शुरुआत कर दी है। पार्टी अध्यक्ष ने कई नामों पर चर्चा करने के बाद शुक्रवार को इंडियन यूथ कांग्रेस की कमान यूपी के केशव चंद यादव को सौंपी है।

केशव चंद यादव देवरिया ज़िले के रहने वाले हैं। केशव यादव यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा बरार की जगह लेंगे। यह जानकारी पार्टी महासचिव अशोक गहलोत ने दी। वहीं दूसरी ओर कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मतदान से ठीक एक दिन पहले शिमोगा ज़िले के भद्रावती निवासी श्रीनिवास बीवी को यूथ कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इंडियन यूथ कांग्रेस में बदलाव की उम्मीद काफी समय से लगाई जा रही थी। अमरिंदर सिंह बरार लोक सभा चुनाव तक अपने पद पर बने रहना चाहते थे लेकिन राहुल की नाराज़गी और लगातार मिल रही शिकायतें उन्हें इस समय हटाए जाने की वजह बनीं। पंजाब से विधायक बरार को वहां मंत्री बनाने की भी खबरें आती रही हैं लेकिन इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।

यबथ कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए गए केशव यादव और उपाध्यक्ष श्रीनिवास वर्तमान में यूथ कांग्रेस में महासचिव के पद पर थे। राहुल ने क्षेत्रीय संतुलन बनाने के लिए उत्तर भारत से केशव और दक्षिण से श्रीनिवास को मौका दिया है। केशव यादव यूपी से हैं और पार्टी को उम्मीद है कि इससे वहां युवाओं को पार्टी से जोड़ने में मदद करेंगे।