Breaking
17 Oct 2024, Thu

जानिए जौनपुर और मछलीशहर लोकसभा में कहां है कितने हैं वोटर

JAUNPUR AND MACHLISHAHAR LOKSABHA VOTER FIGURE 1 110519

अज़ीम सिद्दीकी

जौनपुर, यूपी
छठवें चरण में 12 मई को जौनपुर और मछलीशहर लोकसभा सीट के लिए मतदान होना है। प्रचार का भी दौर 10 मई की शाम पांच बजे थम गया। ऐसे में लोगों का की नज़र मतदाताओं पर जा टिकी हैं। उधर निर्वाचन विभाग ने अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। इससे अब सूची में नाम बढ़वाने व कटवाने का दौर खत्म गया है।

विभागीय लोगों के मुताबिक दोनों सीटों पर करीब 18-18 लाख मतदाता है। वहीं दोनों लोकसभा सीट पर 4400 सर्विस मतदाता भी हैं। इसमें जौनपुर लोकसभा में कुल सर्विस मतदाता 2822 व मछलीशहर में कुल सर्विस मतदाता 1578 है।

बनाए गए हैं 3834 मतदान स्थल
दोनों सीटों के लिए मतदान कराने के लिए 3834 मतदान स्थल बनाए गए हैं। इसमें जौनपुर में 1899 व मछलीशहर में 1935 मतदान स्थल है।

जौनपुर लोकसभा सीट के विधानसभा वार मतदाताओं की स्थिति

क्रम संख्या क्षेत्र कुल मतदाता पुरुष महिला
1 जौनपुर लोकसभा क्षेत्र 18,66,398 9,89,530 8,76,773
2 बदलापुर विधानसभा 3,33,048 1,75,683 1,57,350
3 शाहगंज विधानसभा 3,81,627 2,04,661 1,76,942
4 सदर विधानसभा 4,15,000 2,20,469 1,94,514
5 मल्हनी विधानसभा 3,62,365 1,88,993 1,73,354
6 मुंगराबादशाहपुर विधानसभा 3,74,358 1,99,724 1,74,613
7 कुल 18,66,398 9,89,530 8,76,773

मछलीशहर लोकसभा सीट के विधानसभा वार मतदाताओं की स्थिति

क्रम संख्या क्षेत्र कुल मतदाता पुरुष महिला
1 मछलीशहर विधानसभा 3,86,252 2,05,672 1,80,567
2 मड़ियाहूं विधानसभा 3,25,136 1,72,946 1,52,160
3 जफराबाद विधानसभा 3,83,131 2,03,014 1,80,104
4 केराकत विधानसभा 3,99,691 2,10,276 1,89,392
5 पिंडरा विधानसभा 3,51,274 1,91,129 1,60,134
6 कुल 18,45,484 9,83,037 8,62,357