Breaking
14 Mar 2025, Fri

नई शुरुआत: भारत-पाक मैत्री यात्रा में शामिल हुई पीएम मोदी की पत्नी

PM MODI WIFE ENTER IN INDIA PAK RALLY 1 250618

अहमदाबाद, गुजरात

19 जून को अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से निकली “भारत पाक मैत्री एवं शांति यात्रा” कलोल, मेहसाणा होते हुए शीही पहुँची। जहां उसने एसआर इंजीनियरिंग कॉलेज में रात्रि विश्राम किया। सुबह 7 बजे बलिस्ना गाँव से एक किलोमीटर पहले पीएम नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदा बेन पदयात्रा में कुछ समय के लिए शामिल हुईं।

जसोदा बेन न केवल “भारत पाक मैत्री एवं शांति यात्रा” में शामिल हुईं बल्कि उन्होंने इस यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत कर विश्व शांति का सन्देश भी दिया। जसोदा बेन कहा “इन यात्रियों को मैं बधाई देती हूँ जो विश्व शांति चाहते हैं। मैं भी भगवान से प्रार्थना करती हूँ, इन यात्रियों की प्रार्थना कुबूल हो।” सरहद पर सैनिकों की हत्याओं को गलत बताते हुए जसोदा बेन ने किसी भी सैनिक की किसी भी सरहद पर हत्या न हो इसकी भगवान से प्रार्थना की।

जसोदा बेन के साथ उनके भाई अशोक मोदी भी यात्रा के स्वागत के लिए आये थे। उन्होंने कहा कि भारत पाकिस्तान यात्रा जिंदाबाद, युद्ध नहीं शांति चाहिए। पूरी दुनिया में शांति कायम हो, परमाणु शस्त्र नष्ट करो, दक्षिण एशिया को परमाणु मुक्त घोषित करो जैसे नारे लगाये गए जिसे जसोदा बेन समेत सभी ने समर्थन किया।

मालूम हो कि सोसिलिस्ट विचारधारा के सामाजिक कार्यकर्ता एवं मेगसेसे अवार्ड से सम्मानित संदीप पाण्डेय की अगवानी में 19 जून को भारत पाकिस्तान मैत्री एवं शांति यात्रा निकाली गई। अहमदाबाद पुलिस द्वारा अनुमति न मिलने पर पहले दिन पाण्डेय सहित अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। रिहाई के बाद गांधीनगर से दोबारा यात्रा शुरू की गई थी, जो कल पाटन पहुंचेगी और 30 जून को भारत पाक सीमा नडाबेट पर समापन कार्यक्रम के साथ समाप्त होगी।