Breaking
17 Oct 2024, Thu

लखनऊ, यूपी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में फायरिंग की खबर है। पता चला है कि बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के प्रतिनिधि और उसके भाई को गोली मारी गई है। हमलावर मुख्तार के प्रतिनिधि शाहिद जाफरी और उसके भाई नामवर को गोली मारकर फरार हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार बदमाशों ने एसएसपी आवास से चंद कदम दूर सरेशाम इस घटना को अंजाम दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए थे। गोली लगने के बाद घायल शाहिद अपने भाई के साथ एसएसपी आवास पहुंचे। यहां से उन्हें आनन-फानन में ट्रॉमा में भर्ती कराया गया। उधर घटना के बाद दोनों शूटरों की फोटो भी सामने आई है, इसमें वे बाइक से फरार होते दिख रहे हैं।

जानकारी के अनुसार दोनों भाइयों को कंधे पर गोली लगी है। इस हमले के पीछे पुलिस पूर्वांचल के माफिया पर शक जता रही है। हालांकि नाम अभी तक किसी का सामने नहीं आया है। उधर फायरिंग मामले में एसपी पूर्वा ने कहा कि दो लोगों पर फायरिंग की बात सामने आई है।  दोनों खतरे से बाहर हैं। दोनों का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है।

By #AARECH