लखनऊ, यूपी
गंभीर रूप से बीमार होने के बाद पीजीआई में भर्ती हुए विधायक मुख्तार अंसारी को डिस्चार्ज कर दिया है। शासन विधायक मुख्तार अंसारी को फौरन बांदा जेल शिफ्ट कर रहा है। वहीं विधायक समर्थकों के कहना है कि एक तरफ अभी विधायक मुख्तार अंसारी की तबियत ठीक नहीं है, दूसरी तरफ उनके बांदा जेल में खतरा है।
पिछले आठ महीने से बांदा जेल में मुख्तार अंसारी बंद हैं। दो दिन पहले उनकी तबियत अचानक खराब हो गई। इस मामले में शासन का कहना था कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। वहीं उनके करीबियों ने बताया था कि चाय पीने के बाद मुख्तार अंसारी और उनकी पत्नी की तबियत खराब हई थी। परिवार के करीबियों ने किसी साजिश के इलज़ाम लगाया था।
पीजीआई के डॉक्टरों के मुताबिक उनकी जांच सामान्य निकली है। डाक्टरों के मुताबिक उनको दिल की कोई गंभीर बीमारी नहीं निकली है। वहीं डिस्चार्ज करके बांदा जेल शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं मुख्तार के परिवारजन इस बात नाराज़ हैं क्योंकि वो अभी उन्हें अस्पताल में रखना चाहते थे। परिवार वालों ने सरकार पर इलाज सही तरीके से न करने का आरोप लगाया है।