Breaking
20 Oct 2024, Sun

खांटी गांधीवादी चंचल सिंह को गिरफ्तार करके जेल भेजा

CHANCHAL SINGH ARREST BY UP POLICE 1 081117

जौनपुर, यूपी

सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के 35 साल पुराने मामले में खांटी गांधीवादी नेता और बीएचयू छात्रसंघ के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रहे चंचल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल वो कांग्रेस के नेता हैं। ज़िले के पूरालाल गांव निवासी चंचल सिंह को बदलापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर एसीजेएम पंचम अमर सिंह की अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया।

पुलिस ने कोर्ट के आदेश के अनुपालन में आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश में पेश किया। आरोपी की तरफ से वारंट निरस्त करने के लिए बुधवार को प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन मजिस्ट्रेट ने इसे खारिज करते हुए चंचल सिंह को जेल भेज दिया।

क्या है मामला
दो मार्च 1982 को तत्कालीन एडीएम डी गौर महराजगंज ब्लाक का निरीक्षण कर रहे थे। उसी दौरान चंचल सिंह से उनकी कहासुनी हो गई। अफसर ने कहा कि बिना अनुमति कैसे आ गए, तो उन्होंने कहा कि मैं छात्रनेता हूं, कहीं भी आ जा सकता हूं। इस पर एडीएम ने उनके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज कराया था।  इस मामले में पुलिस ने विवेचना पूरी कर आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया था। तब से अब तक चंचल कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए थे। इस पर कोर्ट ने पांच जून 1984 को बेल बांड निरस्त कर गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। इसके बावजूद वह कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए। फिर कुर्की का आदेश हुआ।

गिरफ्तारी पर सवाल
दरअसल चंचल सिंह सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय है और वो लगातार बीजेपी सरकार के खिलाफ लिखते रहे हैं। यहीं वजह है कि लोग चंचल सिंह गिरफ्तारी पर सवाल उठा रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार उनके नाम को ट्रेंड किया जा रहा है।

चंचल सिंह की पहचान
खांटी के समाजवादी और गांधीवादी चंचल सिंह एक पत्रकार, साहित्यकार के साथ चित्रकार के रूप में भी जाने जाते हैं। वह गांव में रहकर ही गांधी के सपनो को साकार करने में लगे हैं। बीएचयू में रहकर उन्होंने कई आंदोलन में बाग लिया। वो आपातकाल में जेल भी जा चुके हैं। उनके करीबियों में राजेश खन्ना, जार्ज फर्नाडीज के साथ राज बब्बर समेत कई लोग हैं।