Breaking
15 Mar 2025, Sat

Ex RAW अधिकारी ने पैगम्बंर-ए-इस्लाम का किया अपमान

नई दिल्ली

रिसर्च एंड एनालिसिस विंग यानी रॉ के पूर्व अधिकारी आरएसएन सिंह ने इस्‍लाम धर्म के संस्‍थापक पैगम्‍बर मोहम्‍मद (स.ल.) का अपमान करने का आरोप लगा है। आरएसएन सिंह ने न्यूज़ चैनल टाइम्‍स नाउ पर पैगम्बर पर बेहद शर्मनाक टिप्पणी की है। चैनल पर केरल में हिंदू लड़कियों के कथित धर्मांतरण पर बहस हो रही थी। इसी कार्यक्रम में आरएसएन सिंह की एक टिप्‍पणी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

आरएसएन सिंह के वीडियो से मुस्लिम समुदाय काफी नाराज़ है। ‘इस्‍लामिक स्‍टेट असाल्‍ट ऑन इंडिया एंड इंडियन इस्‍लाम’ नाम की किताब लिखने वाले आरएसएन सिंह ने इस्‍लाम में खुदा के बाद दूसरे सबसे सम्मानित शख्सियत, पैगम्‍बर मोहम्‍मद (स.ल.) के लिए अपमानजनक शब्‍दों का प्रयोग किया। वीडियो में आरएसएन सिंह साथी पैनलिस्‍ट को जवाब देते हुए पैगम्‍बर मोहम्‍मद (स.ल.) की शादी पर सवाल खड़े किए हैं।

आरएसएन सिंह को एक खुफिया विशेषज्ञ माना जाता है। वह भारतीय सेना और रॉ में काम कर चुके हैं। टाइम्‍स नाउ पर होने वाली कई बहसों में वह नज़र आ चुके हैं। उनके इस तरह के व्‍यवहार पर मुसलमानों में तीखा गुस्‍सा है। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर सिंह और चैनल की आलोचना करते हुए पोस्‍ट्स लिखी हैं।