Breaking
17 Oct 2024, Thu

आज़मगढ़: बीजेपी का बड़ा किला ढह गया, सपाई हुए रमाकांत यादव

RAMAKANT LEFT BJP JOIN SAMAJWADI PARTY 1 040518

लखनऊ, यूपी

प्रदेश में गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव के बाद बीजेपी के कई नेताओं की सांसे फूल रही हैं। इन उपचुनाव में सपा-बीएसपी के एक साथ आने बीजेपी के इन नेताओं को अपनी ज़मीन खिसकती दिख रही है। ऐसे में लोक सभा चुनाव 2019 से पहले ऐसा नेता पाला बदलने की कोशिश में लगे हुए हैं। इन्हीं नेताओं में एक बड़ा नाम है रमाकांत यादव का। जो अब बीजेपी से सपा में शामिल हो गए हैं या यूं कहें कि लौट के…. रमाकांत यादव घर को आए।

राजधानी लखनऊ में पूर्व सांसद और बाहूबली नेता रमाकांत यादव सपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबु आसिम आज़मी के साथ पार्टी अध्यक्ष अखिलेस यादव से मिलने पहुंचे। ये मुलाकात करीब आधे घंटे चली। इसके बाद सपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबु आसिम आज़मी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर रमाकांत यादव की अखिलेश से मुलाकात की तस्वीर पोस्ट करके रमाकांत यादव के सपा में शामिल होने एलान किया।

रमाकांत यादव के सपा में शामिल होने की अटकलें काफी पहले से लगाई जा रही थी। करीब 6 महीने वाराणसी में हुए एक कार्यक्रम में उनकी एक तस्वीर आज़मगढ़ के सदर विधायक दुरगा प्रसाद यादव के साथ गले मिलते हुए वायरल हुई थी। उस समय ये कहा गया था कि दरअसल ये यादव महासभा के कार्यक्रम की तस्वीर है। इसके बाद अभी कुछ दिनों पहले रमाकांत यादव की अबु आसिम आज़मी से मुलाकात हुई थी। उसके बाद ये तय हो गया था कि कमाकाय जल्द ही सपा में होंगे।

हमेशा सुर्खियों में रहने वाले बहुबली पूर्व सांसद रमाकात यादव को दरअसल बीजेपी में उन्हें किनारे कर दिया गया था। उनके बेटे भले ही चुनाव जीत कर विधायक बन गए हो पर पार्टी में उनकी कोई नहीं सुन रहा था। इसी बीच रमाकांत ने दलित और पिछड़ों को लेकर एक बयान देकर अपनी ही सरकार की किरकिरी कराई थी। इस बयान में उन्होंने सीधे सीएम योगी को निशाना बनाया था।