Breaking
16 Oct 2024, Wed

मुसलमानों से ज़्यादा गाय सुरक्षित: शशि थरूर

नई दिल्‍ली

लोक सभा में असहिष्णुता के मुद्दे पर हो रही बहस दौरान कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि देश के मौजूदा माहौल में मुसलमानों से ज़्यादा गाय सुरक्षित हैं। शशि थरूर ने कहा कि हमें बेहद शर्मिंदगी महसूस होती है जब दुनियां के अखबारों में भारत में बढ़ती असहिष्णुता की खबरें रोज़ प्रकाशित होती हैं।

सांसद शशि थरूर ने केन्द्र सरकार के फ्लैगशिप मेक इन इंडिया अभियान को भी असहिष्णुता से जोड़ते हुए कहा कि जब तक देश में हेट इन इंडिया की अनदेखी की जाती रहेगी तब कर विदेश में मेक इन इंडिया अभियान प्रमोट नहीं हो सकता है।

शशि थरूर ने कहा कि कुछ लोग एक खास समुदाय को निशाना बना रहे हैं। ये देश के लिए और उसकी तरक्की के लिए ठीक नहीं है। सरकार को चाहिए कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें।