Breaking
17 Mar 2025, Mon

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की शानदार जीत, BJP को मिली सिर्फ 4 सीट

CONGRESS WIN MUNICIPAL CORPORATION ELECTION IN MP 1 200118

गुना, मध्य प्रदेश

सीएम शिवराज सिंह चौहान के लिए बुरी खबर है। मध्य प्रदेश के गुना ज़िले के राघोगढ़ नगर पालिका में हुए चुनाव में कांग्रेस ने शानदार सफलता हासिल की है। यहां 24 सीटों में से 20 वार्ड पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। वहीं बीजेपी को केवल चार वार्डों में जीत मिली है। सुबह 9 बजे से नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के लिए हुए चुनाव की मतगणना चल रही है।

निकाय चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से हुए हैं जिसकी वजह से दिन के 12 बजे तक तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई। राघोगढ़ नगर परिषद चुनाव में जिस तरह से तनाव की स्थिति पैदा हुई थी उसी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम निर्वाचन आयोग ने किए हैं। पिछले 20 सालों से राघौगढ़-विजयपुर नगर पालिका परिषद पर कांग्रेस पार्टी का कब्जा है। यह जगह पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का गृहनगर है जिसकी वजह से यह चुनाव चर्चा का विषय रहा।

इस बार नगर पालिका चुनाव के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रचार के लिए पहुंचे थे। उनकी सभा खत्म होने के बाद कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई थी। बीजेपी की तरफ से जहां केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और वरिष्ठ नेता प्रकाश झा ने प्रचार किया था। वहीं कांग्रेस की तरफ से जयवर्धन सिंह ने मोर्चा संभाला था। आखिरी दिन पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह भी जयवर्धन के साथ नजर आए थे।

सेंधवा नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार बसंती बाई निर्विरोध जीत गई हैं। 24 में से 11 वार्डों में निर्विरोध चुनाव हुए हैं। अभी इस पालिका के 13 वार्डों में मतगणना हुई है इसमें से 9 वार्ड में भाजपा को तो 15 में कांग्रेस को जीत हासिल हुई है।