Breaking
17 Oct 2024, Thu

मायावती का गठबंधन से इंकार के बाद कांग्रेस ने दिखाया दुलार

CONGRESS BACKFOOT ON MAYAWATI BLAME 1 031018

नई दिल्ली

बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला है। मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस करके साफ कर दिया है कि वह कांग्रेस के साथ अब गठबंधन नहीं करेंगी। इसके बाद कांग्रेस ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मायावती ने अपनी भावना व्यक्त की है, जिसका हम आदर करते हैं।

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मायावती ने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस में अपना पूरा विश्वास जताया है। जिसका हम सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल, सोनिया और मायावती तीनों में सद्भाव है तो इनमें कोई व्यवधान नहीं डाल सकता है। कोई भी चौथा व्यक्ति बीच में नहीं आ सकता है। हालांकि सुरजेवाला ने कहा कि अगर कपड़े में सलवटें हैं तो हम सद्भाव और प्रेम के साथ उन्हें बैठकर दूर कर लेंगे।

वहीं मायावती के बयान के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह बसपा सुप्रीमो मायावती का बहुत सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि वह हमेशा गठबंधन के पक्ष में रहे हैं। पता नहीं मायावती जी ऐसा क्यूं बोल रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा पीएम मोदी, अमित शाह, भाजपा और आरएसएस की आलोचना करता हूं।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह हमेशा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को फॉलो करते हैं। वह छत्तीसगढ़ में भी बसपा से गठबंधन के पक्ष में थे। उन्होंने कहा कि वह मध्य प्रदेश में भी बसपा से गठबंधन चाहते हैं।