Breaking
17 Mar 2025, Mon

उन्नाव की शर्मनाक घटना में सीएम योगी इस्तीफा दें: अखिलश यादव

SAMAJWADI AKHILESH ATTACK BJP GOVT 1 200218

लखनऊ, यूपी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्नाव की घटना पर दुःख जताया है। उन्होंने कहा कि बलात्कार पीड़ित लड़की के पिता की मौत जिन संदिग्ध परिस्थितियों में हुयी है उसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि इस तरह की शर्मनाक घटना के बाद मुख्यमंत्री को एक पल भी अपने पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। यह मामला बहुत ही गंभीर है। इसमें सत्तारूढ़ दल के विधायक पर सीधा-सीधा आरोप है। अखिलेश यादव ने कहा कि महिलाओं के मान की रक्षा के लिये नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में बच्चियों से बलात्कार की घटनाओं की बाढ़ आ गयी है। उन्नाव की बेटी के साथ बलात्कार की बात कोई सुनने वाला नहीं है। पीड़ित लड़की ने लखनऊ आकर मुख्यमंत्री का दरवाजा खटखटाया, लेकिन न्याय नहीं मिला। लड़की ने यह आरोप लगाया कि उनके पिता जी और चाचा को फर्जी केस में फंसाया गया है और उल्टे उन्नाव जेल में यातनायें दी जा रही थी।

अखिलेश यादव ने कहा कि पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया कि बीजेपी विधायक एवं उनके भाई ने बलात्कार किया, और उसके पिता पर आरोप वापस करने का दबाव दिया जा रहा था। यह बेहद गंभीर घटना हैं पीड़ित लड़की के पिता को दी गई यातना में मौत सरकार की मंशा पर सवालिया निशान उठा रहे है? इस सरकार में महिलाएं-बेटियां तक सुरक्षित नहीं है।