Breaking
18 Mar 2025, Tue

चीन की भारत को वार्निंग, मालदीव में अगर सेना भेजी तो लेगा एक्शन

CHINA WARNING INDIA ON MALDIVES ISSUE 1 140218

नई दिल्ली

भारत के पड़ोसी मालदीव में जारी राजनीतिक संकट पर चीन ने भारत को एक बार फिर वॉर्निंग दी है। चीन ने कहा है कि अगर भारत मालदीव में सेना भेजने का फैसला करता है तो वह एक्शन लेने में पीछे नहीं हटेगा। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के संपादकीय में कहा गया कि भारत चीन के विरोध को नजरअंदाज न करे। मालूम हो कि इससे पहले भी चीन ने कहा था कि भारत ने इस देश में दखल दिया तो हालात और बिगड़ेंगे।

दरअसल मालदीव में पिछले 12 दिन से राजनीतिक संकट बना हुआ है। ग्लोबल टाइम्स ने संपादकीय में लिखा है कि “यूएन की इजाज़त के बिना, कोई भी ऑर्म्ड फोर्स किसी भी देश में दखल नहीं कर सकती है। चीन मालदीव के आंतरिक मामलों में दखल नहीं देगा। इसका मतलब यह नहीं कि बीजिंग उस वक्त चुप बैठा रहे, जब नई दिल्ली नियम-कायदों को तोड़े। भारत यदि एकतरफा कार्रवाई करते हुए मालदीव में सेना भेजता है तो चीन भी उसे रोकने के लिए जरूरी एक्शन लेगा।”

चीन के अखबार में ये संपादकीय ‘माले में अनधिकृत सैन्य हस्तक्षेप रोका जाना चाहिए’ टाइटल से लिखा गया। इसमें कहा गया कि माले में तनावपूर्ण हालात देखते हुए भारत को संयम बरतना चाहिए। मालदीव इस वक्त संकट से जूझ रहा है। यह देश का आंतरिक मामला है और चीन किसी भी बाहरी दखल का सख्त विरोध करता है।