Breaking
15 Mar 2025, Sat

रांची में बीजेपी सरकार बनवा रही है नया हज हाउस

रांची, झारखंड

राजधानी रांची में बीजेपी सरकार नया हज हाउस बनवाने जा रही है। इसके लिए बाकायदा तैयारी हो चुकी है। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने आज हज हाउस और रवींद्र भवन की नींव एक साथ रखी। नींव रखते समय राष्ट्रपति ने कहा कि मैं अच्छी तरह से हिंदी नहीं जानता लेकिन फिर भी मैंने बोलने का प्रयास किया, क्योंकि मुझे लगता है कि झारखंड भी मेरा घर है और घर पर रहने के दौरान व्यक्ति सीधे दिल से बात करने के लिए स्वतंत्र है।

रांची में हज हाउस की नींव रखने के बाद भावुक हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि सीएम रघुवर दास ने जो वादा किया था उसे पूरा किया है। उन्होंने पिछले बंग साहित्य सम्मेलन में रवींद्र भवन की स्थापना की इच्छा जताई थी, जो उन्होंने पूरी की। वहीं, रांची के बाद राष्ट्रपति देवघर गए।

झारखंड में हज हाउस बनाने की मांग काफी पहले से की जा रही थी। मौजूदा बीजेपी सरकार ने इस मांग को पूरा करते हुए राजधानी रांची में हाउस के निर्माण के लिए हामी भरी। प्रदेश के जल्द ही नया हज हाउस मिल जाएगा। राज्य से हज पर जाने वालों के लिए यहीं से सारी प्रक्रियाएं पूरी होंगी।

राष्ट्रपति ने अपनी बात शेयर करते हुए कहा कि कहा कि कवि गुरु रवींद्र नाथ टैगोर बहुत बड़े कलाकार थे। उन्होंने अमेरिका, यूरोप व अन्य देशों में भारतीय परंपरा और संस्कृति को पहुंचाया। हमारे देश के वे सांस्कृतिक ब्रांड एंबेसडर थे। राष्ट्रपति ने कहा कि 2011 में जब वित्त मंत्री था, तब कवि गुरु की 150 जयंती मनाने की ज़िम्मेवारी दी गयी थी। उस समय ही सुझाव आया था कि देश भर की राजधानी में रवींद्र भवन बनाया जाये। आज झारखंड की राजधानी रांची में भी इसे पूरा किया जा रहा है।

राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के साथ-साथ रांची के राज्यपाल द्रौपदी मुरमू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय कौशल विकास व उद्यमिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजीव प्रताप रूडी, केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री बंडारू दत्तात्रेय और अन्य भी मौजूद थे।