Breaking
16 Oct 2024, Wed

नई दिल्ली

निर्भया गैंगरेप केस के दोषी मुकेश सिंह के नापाक इरादों को सुप्रीम कोर्ट ने फिर झटका दे दिया है। 20 मार्च को फांसी रोकने की उसकी एक प्रयास फेल हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने उसकी याचिका खारिज कर दी है। इस याचिका में मुकेश ने अपनी पहली वकील के खिलाफ ऐक्शन की मांग की थी। जस्टिस मिश्रा ने याचिका को खारिज कर दिया है। दोषी मुकेश ने आरोप लगाया था कि वृन्दा ग्रोवर ने आपराधिक साजिश रचकर उसे धोखा दिया था। उसने मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी।

आपको बताते जाए कि कानूनी रुकावट नहीं आती है तो निर्भया के चारों दोषियों को 20 मार्च को फांसी होनी है। मुकेश कुमार सिंह, पवन गुप्ता, विनय शर्मा और अक्षय ठाकुर को सुबह 6 बजे करीब फांसी पर लटाकाया जाने का आदेश दिए गए हैं।

By #AARECH