Breaking
28 Apr 2025, Mon

बड़ी साजिश: चाय पीते ही मुख्तार अंसारी और उनकी पत्नी बेहोश

MUKHTAR ANSARI AND HIS WIFE UNCONSCIOUS 1 090118

कानपुर, यूपी

बीएसपी से मऊ के ‌व‌िधायक मुख्तार अंसारी और उनकी पत्नी को सुबह चाय पीने के बाद बेहोश होने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक मुख्तार अंसारी और उनकी पत्नी की हालत खराब और और उन्हें इमर्जेंसी ट्रीटमेंट के बाद पीजीआई रेफर किया गया है। मुख्तार अंसारी बांदा जेल में बंद हैं और उनकी पत्नी उनसे मिलने बांदा जेल में गई हुई थी।

क्या है पूरा मामला
परिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह मुख्तार अंसारी की पत्नी उनसे मिलने बांदा जेल पहुंची थी। दोनों पति-पत्नी बात कर रहे थे। इसी बीत नाश्ते में चाय पीने को मिली। चाय पीते ही मुख्तार अंसारी और उनकी पत्नी अफसा अंसारी को चक्कर आने लगा। इसी बीच आसपास खड़े लोग कुछ समझ पाते दोनों के मुंह से झाग निकलने लगा। इस बीच दोनों पति-पत्नी बेहोश हो गए।

तत्काल मेडिकल सुविधा पहुंची
मुख्तार अंसारी और उनकी पत्नी के बेहोश होने के बाद जेल प्रशासन के हाथपांव फूल गए। तुरंत डाक्टरों की टीम ने दोनों का प्रथमिक उपचार शुरु किया। इसी बीच हालत खराब देखते हुए दोनों को लखनऊ पीजीआई रिफर किया गया है।

अभी लखनऊ नहीं पहुंचे
परिवारिक सूत्रों ने पीएनएस को बताया कि मुख्तार अंसारी और उनकी पत्नी की हालत में कुछ सुधार ज़रूर हुआ है लेकिन अभी भी वह खतरे में हैं। फिलहाल वो रास्ते में हैं और डाक्टरों की एक टीम दोनों पर नज़र बनाए हुए हैं।

समर्थकों में बेचैनी
विधायक मुख्तार अंसारी और उनकी पत्नी को हार्ट अटैक की खबर जैसे ही मीडिया में आई समर्थकों में बेचैनी देखी गई। कई लोगों ने पत्रकारों से फोन पर जानकारी मांगी। मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक की खबर के बाद पीएनएस ने पता किया तो पता चला कि घटना कुछ और कह रही है। मुख्तार अंसारी और उनकी पत्नी को चाय पीने के बाद बेहोशी आई।