Breaking
5 May 2025, Mon

लखनऊ, यूपी

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जेल गए बीएचयू के छात्र गुरुवार को जेल से रिहा हो गए। इस दौरान इन छात्रों का परिसर में स्वागत किया गया। स्वागत करने आये प्रो महेश प्रसाद अहिरवार ने कहा कि यह लोकतांत्रिक देश है और यहां से अपनी बात रखने का सबको हक़ है।

जेल से रिहा किये गए छात्रों में रविंद्र प्रकाश भारती, सानिया खान, सुरेंद्र कुमार यादव, अकबर, संजीव कुमार सिंह, प्यारेलाल, शाहिद जमाल, अमित गिरी, सागर, पुष्कर चौबे, विजय कुमार, महावीर प्रसाद, चंदन वेनवंशी, अशोक कुमार, रोहित सिंह, रामरूप, भोनू, संजय यादव और सतीश सिंह शामिल हैं। इन छात्रों को 19 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। रिहा हुए हुए छात्रों ने सबसे पहले डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उसके बाद उनके समर्थकों ने मिठाइयां बांटीं।

By #AARECH