Breaking
19 Mar 2025, Wed

हिन्दुस्तान के नक्शे पर मुसलमान लिखकर काला कर दें: आज़म खां

लखनऊ, यूपी

प्रदेश के नगर विकास और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खां मुसलमानों पर हो रहे हमले को लेकर नाराज़ हैं। लखनऊ के कैबिनेट मीटिंग के बाद उन्होंने जमकर हमला किया। कैबिनेट मीटिंग के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री आजम खां ने बीफ को लेकर सबसे पहले बात शुरूआत की। इसके बाद देश में मुसलमानों की मौजूदा हालात पर पहुंचने के बाद जमकर बरसे।

कैबिनेट मंत्री आज़म खां ने कहा कि बीफ को लेकर सज़ा देनी है तो पहले जस्टिस मार्कण्डेय काटजू और लेखिका शोभा डे सहित आधे हिन्दुस्तान को दी जानी चाहिए। अगर बीफ खाने वाले हिन्दुस्तान छोड़ दें तो कम से कम यह भी बताया जाए कि वे जाएं तो कहां जाएं। इसके बाद तल्खी भरे लहजे में आज़म ने कहा कि देश में मुसलमान कमज़ोर कौम हैं, और 1947 के बाद से मुसलमानों ने बहुत तकलीफें झेली हैं।

आज़म खां ने कहा कि बीफ को लेकर देश में मुसलमानों को मारना और मुंह काला करना ठीक नहीं है। इसपर कोई रास्ता निकाला जाना चाहिए। बेहतर हो कि हिन्दुस्तान के नक्शे पर मुसलमान लिख कर इसे ही काला कर दें। आज़म खां ने तंज करते हुए कहा कि मुसलमान गुलाम हैं, उनकी हैसियत नहीं है और उन्हें रहना है तो पिटना है।