Breaking
14 May 2025, Wed

वोट देने के बाद बोले अमीक जामई- चीलम वालों से निजात चाहती है जनता

AMEEQUE JAMAI AFTER CAST THIER VOTE 1 120519

जौनपुर, यूपी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमीम जामई ने अपने गृह ज़िले जौनपुर के में अपने गांव जैगहां में वोट डाला। वोट करने के बाद पीएनएस के कास बातचीत में उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चीलम फूंकने वालों के प्रदेश की जनता ऊब चुकी है और वह अब इस लोगों से निजात चाहती है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने आम जनता को सिर्फ परेशान किया है।

अमीक जामई ने कहा कि पूरे देश का व्यापारी परेशान है। कानपुर में सैकड़ों फैक्ट्रियां बंद हो गई हैं। लाखों युवा बेगोजगार हो गए हैं। पर बीजेपी के लोग जश्म मनाने में लगे हैं। उन्हें गरीबों, मजदूरों, किसानों से कोई मतलब नहीं हैं। प्रदेश का किसान आवारा जानवरों की वजह से अपनी फसल खो चुका है। उस पर कर्ज का बोझ हैं।

प्रवक्ता अमीक जामई ने कहा कि आज़मगढ़ में पार्टी अध्यक्ष अखिलेस यादव की ऐतिहासिक जीत रोकने के लिए योगी सरकार हर तरह से हछकंडे अपना रही है। लेकिन ज़िले की जनता इसका जवाब शांतिपूर्ण तरीके से अपने वोट से दे रही है। उन्होंने कहा कि हमारे पार्टी के की नेताओं को नज़रबंद किया गया है। ये लोकतंत्र का काला अध्याय है। ऐसा कभी नहीं हुआ कि वोटिंग के दिन विपक्षी नेताओं को नज़रबंद किया जाए।