Breaking
14 Mar 2025, Fri

दिल्ली एमसीडी चुनाव: पहली बार मैदान में उतरी AIMIM

नई दिल्ली

दिल्ली को तीन नगर निगमों के चुनाव की तारीख का ऐलान होते ही चुनावी पारा चढ़ चुका है। चुनाव में कई राजनीतिक दल मैदान में उतरने की तैयारी में जुट गए हैं। इसी बीच दिल्ली नगर निगम चुनाव में पहली बार एमआईएम मैदान में उतरी है। पार्टी के नेताओं का कहना है कि वह करीब 60 सीटी पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। फिलहाल तीनों नगर निगमों में बीजेपी का कब्ज़ा है।

नगर निगम चुनाव के लिए एमआईएम के कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरु कर दी है। दिल्ली में नगर निगम की कुल 272 सीटें हैं। एमआईएम में करीब एक हज़ार से ज़्यादा लोगों ने पार्टी के लिए टिकट के लिए नामांकन किया था। पार्टी नेताओं का मानना है कि एमआईएम ऐसी सीटों को तरजीह दे रही है जहां मुस्लिम आबादी ज़्यादा है। पार्टी नेताओं का मानना है कि अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भी प्रचार के लिए दिल्ली में रैलिया करेंगे।

पार्टी स्थानीय मुद्दों को लेकर मैदान में उतरी है। पार्टी ने खासकर मुस्लिम इलाकों में अपने उम्मीदवार उतारे हैं। पार्टी के प्रदेश संयोजक अमानल्लाह खां इस मामले में खुद नज़र रख रहे हैं। वह हर उम्मीदवार के क्षेत्र पर बारीकी से नज़र बनाए हुए हैं।