Breaking
17 Oct 2024, Thu

इफ्तार के बाद सैकड़ों रोज़ेदारों के बीमार होने से मचा हड़कंप

अब्दुल अज़ीज़

बहराइच, यूपी
ज़िले में शाम के समय उस समय हड़कंप मच गया जब एक गाँव में बुलाई गई इफ्तार पार्टी में इफ्तारी खाने के बाद सैकड़ों लोग बीमार हो गए। इस खबर के बाद न सिर्फ प्रशासनिक अमला हरकत में आया बल्कि ज़िले के तमाम लोग परेशान हो उठे। मामला ज़िले के हुजूरपुर अन्तर्गत गांव हरवाटांड़ का है। सभी बीमार रोज़ेदारों को कई अस्पतालों में आनन-फानन में भर्ती कराया गया।

दरअसल हुजूरपुर के गांव हरवाटांड़ में रोज़ेदारों के लिए इफ्तार का आयोजन किया गया था। जैसे ही शाम का वक्त हुआ लोग रोज़ा खोलने लगे। रोज़ा खोलने के बाद लोगों ने नमाज़ अदा की और अपने घरों के चले गए। दूसरे दिन सुबह से लोगों ने पेट दर्द कि शिकायत की। उसके बाद उल्टी और दस्त होने लगे। कई लोग तो दर्द से तड़पने लगे। इस बाद यहां हड़कंप मच गया।

ROZEDAR FEELING ILLNESS DURING IFTAR 2 050617

अस्पताल में भर्ती
पीड़ित रोज़ेदारों को लोग लेकर आसपास के अस्पतालों में भागने लगे। कुछ लोगों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। देखते ही देखते करीब 200 लोग बीमार हो गए। बीमार रोज़ेदारों को तत्काल निजी डॉक्टरों और चिरैयाटांड सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इनमें कई लोगों की हालत चिंताजनक बताई गई है।

सरकारी अमला और मीडिया का जमावड़ा
सैकड़ों लोगों के बीमार होने की खबर होते ही सरकारी अधिकारियों का गांव में जमावड़ा लग गया। इस घटना की सूचना पाकर मौके पर खुद ज़िलाधिकारी अजय दीप सिंह और पुलिस अधीक्षक सुनील सक्सेना ने भी गाँव का दौरा किया और लोगों से मुलाकात की। इन अधिकारियों ने इस असामयिक बीमारी के लिये जाँच करने की भी बात कही है। वहीं दूसरी तरफ मीडिया टीम ने मौके पर जा कर हालात का जायजा लिया।

डॉक्टरों का बयान
सीएचसी के डॉक्टर विनोद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर तत्काल मेडिकल टीम गाँव पहुंच गई थी। उन्होंने कहा कि सभी को प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेन्स से सीएचसी पहुंचा गया। जहां लगभग सवा सौ लोग भर्ती हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। कुछ लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है। उन्होंने ये भी आशंका जताई कि लोगों को विषाक्त भोजन खाने से ये हालात पैदा हो सकती है। इनमें कई की हालत गम्भीर भी लेकिन अब वह भी खतरे से बाहर हैं।

इफ्तार में क्या था
इन रोज़ेदारों को गांव में इफ्तारी के रूप में फ्रूट चाट, फुल्की, पकौड़ी, आलू की टिक्की समेत कई खाने की चीजें परोसी गयी थी।