Breaking
17 Oct 2024, Thu

राज्यसभा चुनाव: “आप” ने रघुराम, शौरी, यशवंत समेत 18 से किया संपंर्क

AAM AADMI PARTY ROW IN RAJYA SABHA CANDIDATE 1 040118

नई दिल्ली.

राज्य सभा चुनाव के लिए दिल्ली तीन सीटों के लिए आम आदमी पार्टी ने 18 बाहरी लोगों को पेशकश की थी। राज्यसभा कैंडिडेट के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर रहे रघुराम राजन, अरुण शौरी समेत 18 बाहरी लोगों में से ज्यादातर हस्तियों ने राज्यसभा जाने से इंकार कर दिया। इसके बाद पार्टी ने अपने 10 लोगों के नाम पर चर्चा की। बुधवार को संजय सिंह के साथ सुशील गुप्ता और एनडी गुप्ता जैसे बाहरी लोगों को राज्यसभा का टिकट देने का एलान किया।

पार्टी ने कुमार विश्वास और आशुतोष ने नाम सिर्फ चर्चा में ही रहे। टिकट नहीं मिलने पर कुमार विश्वास नाराज़ हो गए। उन्होंने भावुक अंदाज में केजरीवाल पर तंज कसा। राज्यसभा के लिए नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 5 जनवरी है। राज्यसभा उम्मीदवारी के लिए आम आदमी पार्टी ने आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर, अरुण शौरी, यशवंत सिन्हा समेत 18 लोगों से संपर्क साधा था।

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बुधवार को कहा कि अगर ये आम आदमी पार्टी से राज्यसभा जाते हैं तो केंद्र सरकार उन्हें बेवजह परेशान करेगी। आप के अंदर संजय सिंह समेत 10 नेताओं पर राज्यसभा भेजे जाने को लेकर चर्चा हुई। मगर विश्वास को छोड़ दिया जाए तो अन्य नामों पर आम सहमति नहीं बन पाई। पार्टी में गुटबाजी से बचने के लिए बाहरी चेहरे को तवज्जो दी गई।

पार्टी में संजय सिंह के अलावा कुमार विश्वास, दिलीप पांडेय, राघव चड्डा, आशुतोष, दीपक बाजपेयी, पंकज गुप्ता जैसे नेताओं पर चर्चा की गई। संजय सिंह के नाम पर पार्टी नेताओं के बीच एकमत तो था, लेकिन अन्य नामों पर पार्टी में बगावत की दलील दी गई। कुमार पिछले डेढ़ साल से केजरीवाल पर सवाल उठा रहे थे, इसलिए उन्हें दरकिनार किया गया।