Breaking
17 Oct 2024, Thu

लोकतंत्र का गला घोटना है राहुल गांधी की गिरफ्तारी: इकबाल सिद्दीकी

भिवंड़ी, महाराष्ट्र

मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह सरकार पहले किसानों पर गोली चलवाती है और उनकी हत्या कराती है। जब इस मसले पर विपक्षी दल होने के नाते कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी किसान के परिवारों से मिलने जाते हैं तो उन्हें गिरफ्तार कर लेती है। शिवराज सरकार का ये कदम लोकतंत्र का गला घोटने वाला कदम है। ये बातें महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव और भिवंडी ज़िला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता इकबाल सिद्दीकी ने कही। इकबाल सिद्दीकी ने मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा राहुल गांधी जी की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की।

प्रवक्ता इकबाल सिद्दीकी ने कहा कि राहुल गांधी मध्यप्रदेश के मंदसौर में उन किसान परिवार से मिलने जा रहे थे जिनकी किसान आंदोलन के दौरान पुलिस की गोली से मौत हुई है। मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें वहां जाने से रोकते हैं। जब राहुल गांधी जब अपनी जिद पर अड़ जाते हैं तो उन्हें नीमच में गिरफ्तार कर लिया जाता है। यह किस तरह का शासन देश में चलाया जा रहा है। एक प्रमुख विपक्षी दल के उपाध्यक्ष और सांसद सदस्य को देश के पीड़ित परिवार से अगर नहीं मिलने दिया जा रहा है। यह दुर्भायपूर्ण है इसे लोकतंत्र का हनन कहा जाएगा।

इकबाल सिद्दीकी ने कहा कि मोदी सरकार ने देश में सत्ता संभालने से पहले किसानों से बड़े-बड़े वादे किए थे लेकिन आज अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि मोदी सरकार किसानों की मौत का कारण बनती जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर किसान आंदोलन कर रहे हैं। मध्यप्रदेश में किसानों पर गोलियां चलाई जा रही हैं लेकिन प्रधानमंत्री ने आज तक एक शब्द भी किसानों के समर्थन में नहीं कहा। छोटी-छोटी बातों पर ट्वीट करने वाले प्रधानमंत्री आज अपने ट्विटर से भी मध्यप्रदेश के किसान जिन की गोली मारकर हत्या की गई है उनके परिवार के बारे में एक शब्द भी नहीं कहे। इससे उनका असली चेहरा देश की जनता के सामने आ रहा है।

इकबाल सिद्दीकी ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी की मांग है कि मध्य प्रदेश किसानों की हत्या करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कर उन्हें अविलंब गिरफ्तार किया जाए। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के किसानों की मांग को गंभीरता पूर्वक विचार करे उसे निराकरण किया जाए।