Breaking
16 Oct 2024, Wed

राहुल गांधी का मीडिया पर बड़ा आरोप, भारतीय मीडिया को बताया फासीवादी

RAHUL GANDHI ON ALWAR MOB LYNCHING 1 230718

नई दिल्ली

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर भारत के न्यूज़ मीडिया पर फासीवादी हितों के लिए काम करने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने कहा है कि अब वो प्रतिदिन वीडियो के जरिए अपने विचार सोशल मीडिया पर शेयर किया करेंगे। राहुल गांधी ने दो ट्वीट के ज़रिए इसकी जानकारी दी है। दरअसल राहुल गांधी चीन के साथ सीमा विवाद के बीच सोशल मीडिया पर ट्वीट्स और वीडियो पोस्ट के जरिए केंद्र सरकार को घेरते रहे हैं।

राहुल गांधी के बयान के बाद कई लोग उनके समर्थन में उतरे हैं तो कई लोगों ने विरोध किया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि वर्तमान समय में भारतीय न्यूज मीडिया का बड़ा हिस्सा फासीवादी हितों के लिए काम कर रहा है। घृणा से भरा नैरेटिव टीवी चैनल्स, वाट्सअप फारवर्ड्स और भ्रामक खबरों के जरिए फैलाया जा रहा है। झूठ से भरा ये नैरेटिव भारत को कई हिस्सों में बांट रहा है। मैं चाहता हूं कि हमारा वर्तमान, इतिहास और वास्तविक त्रासदी उन लोगों के सामने स्पष्ट हो, जो सच जानना चाहते हैं। इस वजह से कल से मैं रोज अपने विचार वीडियो के जरिए आपसे शेयर करूंगा।

दरअसल गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों की शहादत के बाद से ही राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरना शुरू किया था। बाद में इस मुद्दे पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी लेटर लिखा था। इसके बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सिलसिलेवार ट्वीट्स के जरिए मनमोहन सिंह का जवाब दिया था।