Breaking
18 Oct 2024, Fri

महात्मा गांधी के 150वे जयंती वर्ष और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 75वे जयंती वर्ष के अवसर पर मुंबई कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की तरफ से आयोजित कार्यक्रम “महात्मा से राजीव तक” में बोलते हुए कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन नदीम जावेद ने कहा कि देश गांधी के विचारों से चल सकता है देश को चलाने के लिए विजन होने चाहिए जो मौजूदा सरकार में देखने को नहीं मिल रही है।

THIS COUNTRY WILL RUN ONLY BY GANDHI'S THOUGHTS 020919

मोदी की सरकार हर साल नए मुद्दे को जन्म देती है उस मुद्दे की आड़ में अपनी विफलताओं को छुपाती है। कभी लव जिहाद, कभी घर वापसी, कभी धारा 370 कभी एनआरसी इन्हीं सब मुद्दों में देश को उलझा कर देश को जाति और धर्म के आधार पर बांटने का काम कर रही है। आज देश की हालत आर्थिक रूप से बदतर होती जा रही है। कांग्रेस के शासन में जो जीडीपी 10 से ऊपर जा रही थी वो आज 5 से नीचे जा रही है।

मुम्बई शहर जो देश की आर्थिक राजधानी है देश को सबसे ज़्यादा जीडीपी देने वाला शहर आज बेरोजगारी और महंगाई से त्रस्त है। नदीम जावेद ने आगे कहा कि नेतृत्व का मतलब होता है आने वाले 50-100 वर्षों की चुनौतियों के लिए देश को तैयार करना। देश को आगे ले जाने वाला विज़न महात्मा गांधी से लेकर राजीव गांधी तक मे देखने को मिला था जिनकी बुनियाद पर आज देश आगे बढ़ा है। महात्मा गांधी ने देश को आज़ादी दिलाने में ऐसा आंदोलन चलाया जिसमें हिंसा का कोई स्थान नही था। गांधी की विचार धारा पूरे विश्व मे सराही जाती है। नेल्सन मंडेला गांधी से प्रभावित होकर अफ्रीका की आज़ादी के लिए संघर्ष किये और सफल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने कार्यक्रम के विषय “महात्मा से राजीव ” तक की सराहना करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि असली राजनीति वह है जो किसी जरूरतमंद इंसान के आंखों के आंसू पोछे।

मिलिंद देवरा ने आगे कहा कि मेरा मानना है सिर्फ कोरी बातों कोरे भाषणों से हम अल्पसंख्यक समाज का दिल नही जीत सकते है। मैं इस बात के लिए सभी धर्मनिरपेक्ष लोगों के साथ साथ अल्पसंख्यक समाज का धन्यवाद करता हु उन्होंने हमेशा कांग्रेस का साथ दिया है पर इसका मतलब यह नही कि वोट हमेशा पक्का रहेगा। हमे समाज के लिए काम करना पड़ेगा। मैं जब सांसद था तो हज हाउस में ज़रूरतमंद छात्रों के लिए आईएएस आइपीएस की कोचिंग का प्रबंध कराया था जिसमे से बहुत से छात्र सफल हुए।

आने वाले विधानसभा चुनाव में मुम्बई में मुम्बई के लोगो के साथ अल्पसंख्यक समाज जिसमे बौद्ध, पारसी,जैन और क्रिश्चियन की समस्या को घोषणा पत्र में स्थान देकर उसे हल करने का प्रयास किया जाएगा। मुम्बई कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड़ ने कहा कि दलित मुस्लिम एकता ही भाजपा को परास्त करेगा। बाबा साहब ने सविंधान में हमे जो अधिकार दिया है उस अधिकार को बचाने के लिए मिल जुल कर लड़ना होगा मेरा एक ही नारा है हम सब एक है।

कार्यक्रम के संयोजक मुम्बई कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन हाजी बब्बू खान ने आये हए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस पार्टी की रीढ़ की हड्डी है अल्पसंख्यक समाज ने मुम्बई में कांग्रेस को बड़ी ताकत दी है। हाजी बब्बू खान ने कहा कि आज भाजपा सरकार एनआरसी का कानून ला कर देश को तोड़ने का काम कर रही है। जो लोग आज़ादी के बाद से देश मे रह रहे है उन्हें देश की नागरिकता खत्म करके लोगो मे भय का वातारण बना रही है।

एनआरसी में पूर्व सैनिक और पूर्व विधायक और पूर्व राष्ट्रपति के परिजन का नाम न होना इस बात का सबूत है कि सरकार ने सही से ज़िम्मेदारी नही निभाई है। भाजपा सरकार अपने देश के लोगो को ही देशवासी मानने से इनकार कर रही है जो देश की अमन शांति के लिए खतरा बन सकता है। अल्पसंख्यक विभाग के महाराष्ट्र के चेयरमैन एमएम शेख को उनके लगातार 14 सालों तक चेयरमैन पद पर रहते हुए समाज के लिए किये गए सराहनीय कार्य के लिए सम्मनित किया गया।

इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नासिर हुसैन, पूर्व मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष कृपा शंकर सिंह, प्रवक्ता सुनिल अहिरे, पूर्व मंत्री प्रोफेसर जावेद खान, पूर्व मंत्री बाबा सिद्दिकी, आमदार अमीन पटेल, उत्तर मध्य के कांग्रेस अध्यक्ष ज़िया उर्र रहमान वाहिदी, पूर्व आमदार वीरेंद्र बख्शी ने महात्मा से राजीव तक के विषय पर अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम में नगरसेविका मुमताज़ रहबर, पूर्व नगरसेवक राजा रहबर, नगरसेवक अशरफ आज़मी, नगरसेवक सुफियान वननु, पूर्व नगरसेवक अरशद आज़मी, अल्पसंख्यक विभाग के सभी जिलाध्यक्ष और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन इक़बाल सिद्दीकी ने किया।

By #AARECH