Breaking
19 Oct 2024, Sat

अज़ीम सिद्दीकी

जौनपुर, यूपी
लतीफपुर गांव के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से अब्बोपुर में जाम लगाने के दौरान ग्रामीणों व पुलिस में हुई भिडंत के मामले में पुलिस ने शुक्रवार की देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में पुलिस ने बलवा, हत्या का प्रयास, 7 सीएलए और लोक संपत्ति निवारण अधनियम समेत कई संगीन धाराओं में 46 नामजद समेत 250 लोगों को आरोपित किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गये 30 लोगों का चालान शनिवार को न्यायालय भेज दिया।

VILLAGERS ESCAPE DUE TO FEAR OF POLICE WHOLE AREA BECOMES CAMP 2 100819

उक्त गांव निवासी 22 वर्षीय सोनू बिन्द का शव शुक्रवार की सुबह सीधा गांव के एक बगीचे में पेड़ से लटकता मिला था। ग्रामीणों ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए खेतासराय-दीदारगंज मार्ग पर अब्बोपुर में जाम लगा दिया था। जाम हटाने की कोशिश कर रही पुलिस और ग्रामीणों के बीच कहासुनी के दौरान विवाद हो गया। भीड़ ने एक उप निरीक्षक की पिटाई कर दी।

इस पर पुलिस हरकत में आई तो भीड़ ने उन पर पथराव कर दिया। जिसमें थानाध्यक्ष और दो उपनिरीक्षक समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गये। उपद्रवियों से बचने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। लाठीचार्ज होते ही भीड़ तितर वितर हो गयी। घटना के बाद पुलिस ने देरशाम तक 30 लोगों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।

By #AARECH